{"_id":"613bff3f8ebc3eb7827ac746","slug":"pakistan-court-begins-hearing-against-85-suspects-in-hindu-temple-demolition-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: हिंदू मंदिर तोड़फोड़ मामले में 85 संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: हिंदू मंदिर तोड़फोड़ मामले में 85 संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई शुरू
Sat, 11 Sep 2021 06:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:29 AM IST
सार
चार अगस्त को सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने लकड़ी, ईंट-पत्थर से पंजाब के रहीमयार खान जिले के भोंग शहर में गणेश मंदिर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले माह हिंदू मंदिर पर हुए हमले में शामिल 85 संदिग्धों के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट में मुकदमा शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया, पुलिस द्वारा आतंकवाद रोधी अदालत में जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद गिरफ्तार संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई। अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने संदिग्धों से मंदिर की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा राशि भी वसूली है।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने मंदिर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी और प्रतिमाओं को भी नष्ट कर दिया। एक स्थानीय मजहबी शिक्षा केंद्र में कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में एक हिन्दू लड़के को गिरफ्तार किया गया था जिसे कोर्ट ने रिहा कर दिया था। विरोध में भीड़ ने मंदिर का एक हिस्सा जला दिया था और मूर्तियां तोड़ दी थीं।
विज्ञापन
हमले के बाद पाकिस्तान की कड़ी आलोचना हुई थी। खुद पाक संसद ने संकल्प पारित कर इसकी निंदा की। वहीं, भारत और पाक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन