फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan coronavirus cases braces to fight fourth wave

कोविड-19 : कोरोना की चौथी लहर से जूझ रहा है पाकिस्तान, नए मामले तीन गुना बढ़े

Sun, 11 Jul 2021 02:12 PM IST
अजय सिंह पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अजय सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 02:12 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार है जब 30 मई के बाद से संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार चली गई है।

विज्ञापन
Pakistan coronavirus cases braces to fight fourth wave
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान कोविड-19 महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है। देश में पिछले तीन हफ्तों से भी कम समय में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए कारोबार और पर्यटन स्थलों को फिर से खोले जाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने सरकार से लॉकडाउन लगाने की घोषणा करने का अनुरोध किया है ताकि ईद-उल-अजहा स्वास्थ्य संबंधी सख्त पाबंदियों के साथ मनाई जाए।
विज्ञापन


रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,980 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत रही। 21 जून को संक्रमण के केवल 663 नए मामले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार है जब 30 मई के बाद से संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार चली गई है। 30 मई को संक्रमण दर 4.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या 9,73,284 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटों में 27 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 22,582 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, 9,13,203 लोग इस महामारी से पूरी तरह उबर चुके हैं लेकिन करीब 2,119 लोगों की हालत गंभीर है जिसका मतलब है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है और अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 1.90 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

विपक्षी दलों की चेतावनियों और छात्रों के प्रदर्शन के बावजूद सरकार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की बोर्ड परीक्षाएं करा रही है जिससे संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed