फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan claims 583 Afghan fighters killed in Operation Ghazab Lil-Haq Taliban posts and weapons destroyed

पाकिस्तान का दावा: ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ में 583 अफगान लड़ाके मारे गए, तालिबान की कई चौकियां और हथियार तबाह

Sun, 08 Mar 2026 08:48 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 08:48 PM IST
सार

पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर जारी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ में 583 अफगान तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री के मुताबिक 795 लड़ाके घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने 242 तालिबान चौकियां नष्ट करने, 38 पर कब्जा कर उन्हें ध्वस्त करने और 213 सैन्य वाहनों-तोपों को तबाह करने का दावा भी किया है।

विज्ञापन
Pakistan claims 583 Afghan fighters killed in Operation Ghazab Lil-Haq Taliban posts and weapons destroyed
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष (File Photo) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि सीमा पर चल रहे सैन्य अभियान में उसके सुरक्षा बलों ने 583 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है। यह जानकारी रविवार को पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई। बता दें कि पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू किया था। यह अभियान तब शुरू किया गया जब अफगान तालिबान ने सीमा के पास पाकिस्तान के 53 ठिकानों पर हमले किए थे।

विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्रों में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में अब तक 583 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 795 घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, 76 लोगों की मौत के पीछे सरकार की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

'तालिबान की 242 चौकियों को नष्ट किया गया'
तरार ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान पाकिस्तान की सेना ने तालिबान की 242 चौकियों को नष्ट कर दिया, जबकि 38 चौकियों पर कब्जा करने के बाद उन्हें भी ध्वस्त कर दिया गया। सरकार के मुताबिक इस कार्रवाई में तालिबान के कई सैन्य उपकरण भी नष्ट किए गए हैं। इनमें 213 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के अंदर 64 स्थानों को हवाई हमलों के जरिए निशाना बनाया गया।



घुसपैठ की कोशिश नाकाम
इसी बीच सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश भी नाकाम कर दी गई। चमन सीमा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के तीन आतंकियों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें रोक दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया, जबकि बाकी दो घायल हालत में भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:- Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, 76 लोगों की मौत के पीछे सरकार की लापरवाही

 4 से 5 आईईडी बम और बाड़ काटने के उपकरण बरामद किए गए
गौरतलब है कि मारे गए आतंकी के पास से 4 से 5 आईईडी बम और बाड़ काटने के उपकरण बरामद किए गए। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान ने हवाई कार्रवाई करते हुए उत्तरी वजीरिस्तान जिले में तालिबान की कई चौकियों को नष्ट करने का दावा किया था। पाकिस्तान का कहना है कि यह सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों के खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed