{"_id":"606457dd8ebc3e76a031316c","slug":"pakistan-chinese-liquor-company-begins-production-of-beer-in-balochinstan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: चीन की शराब कंपनी ने बलूचिस्तान में शुरू किया बीयर का उत्पादन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: चीन की शराब कंपनी ने बलूचिस्तान में शुरू किया बीयर का उत्पादन
Wed, 31 Mar 2021 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:45 PM IST
सार
पाकिस्तान में मुसलमानों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन देश की गैर-मुस्लिम आबादी कुछ अपवाद के साथ शराब पी सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की एक शराब कंपनी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित अपने संयंत्र में औपचारिक रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे साल 2018 में बीयर बनाने का लाइसेंस दिया गया था। उल्लेखनीय है कि यह चीन की पहली ऐसी शराब कंपनी है, जिसने इस्लामिक देश में अपनी इकाई की स्थापना की है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि कुछ प्रसिद्ध अल्कोहल ब्रांडों की विनिर्माता हुई कोस्टल ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी लिमिटेड ने बलूचिस्तान के औद्योगिक शहर हब स्थित अपने संयंत्र में उत्पादन शुरू किया।
विज्ञापन
जानतकारी के अनुसार इस संयंत्र में तैयार होने वाली बीयर की आपूर्ति पूरे पाकिस्तान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले चीनी नागरिकों को की जाएगी।
विज्ञापन
प्रांतीय उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के एक अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि कंपनी को एक लाइसेंस दिया गया था, जिसके लिए उसने 2017 में आवेदन किया था। पाकिस्तान में मुसलमानों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन देश की गैर-मुस्लिम आबादी कुछ अपवाद के साथ शराब पी सकती है।