फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Chinese Liquor company begins production of beer in Balochinstan

पाकिस्तान: चीन की शराब कंपनी ने बलूचिस्तान में शुरू किया बीयर का उत्पादन

Wed, 31 Mar 2021 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 04:45 PM IST
सार

पाकिस्तान में मुसलमानों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन देश की गैर-मुस्लिम आबादी कुछ अपवाद के साथ शराब पी सकती है।

विज्ञापन
Pakistan: Chinese Liquor company begins production of beer in Balochinstan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चीन की एक शराब कंपनी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित अपने संयंत्र में औपचारिक रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे साल 2018 में बीयर बनाने का लाइसेंस दिया गया था। उल्लेखनीय है कि यह चीन की पहली ऐसी शराब कंपनी है, जिसने इस्लामिक देश में अपनी इकाई की स्थापना की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि कुछ प्रसिद्ध अल्कोहल ब्रांडों की विनिर्माता हुई कोस्टल ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी लिमिटेड ने बलूचिस्तान के औद्योगिक शहर हब स्थित अपने संयंत्र में उत्पादन शुरू किया।
विज्ञापन


जानतकारी के अनुसार इस संयंत्र में तैयार होने वाली बीयर की आपूर्ति पूरे पाकिस्तान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले चीनी नागरिकों को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रांतीय उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के एक अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि कंपनी को एक लाइसेंस दिया गया था, जिसके लिए उसने 2017 में आवेदन किया था। पाकिस्तान में मुसलमानों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन देश की गैर-मुस्लिम आबादी कुछ अपवाद के साथ शराब पी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed