फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Chinese citizen narrowly escaped terror attack in Karachi

पाकिस्तान: कराची में हुए आतंकवादी हमले में बाल-बाल बचा चीन का नागरिक

Wed, 23 Dec 2020 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Chinese citizen narrowly escaped terror attack in Karachi
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले में एक चीनी नागरिक बाल-बाल बच गया। नागरिक पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को तब हुई जब चीनी नागरिक राजमार्ग पर जमाली ब्रिज के पास कार के एक शोरूम में था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दोनों लोग चीनी नागरिक को खींचकर बाहर ले गए और दो बार गोलियां चलाईं। हालांकि दोनों गोलियां उसे नहीं लगीं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रतिबंधित सिंधुदेश रिवॉल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब कराची में किसी चीनी नागरिक को निशाना बनाया गया। पिछले मंगलवार को कराची में चीनी नागरिकों का एक समूह बाल-बाल बच गया था जब अज्ञात हमलावरों ने क्लिफटन इलाके में उनकी गाड़ी में विस्फोटक रख दिए थे।
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चीनी नागरिक एक वैन से जा रहे थे तभी उन्होंने बिलावल चौराहे के पास बाइक पर सवार दो लोगों को वैन पर कुछ रखते हुए देखा। चीनी नागरिकों ने गाड़ी रोकने के बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और उसने गाड़ी से विस्फोटक को हटाया। एसएसपी जुबैर नजीर शेख ने इस बारे में कहा था कि एक किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था। उस वक्त भी एसआरए ने घटना की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed