{"_id":"63526b517038ea5521498fed","slug":"pakistan-chief-of-army-staff-general-qamar-javed-bajwa-will-not-take-extension-retire-after-five-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qamar Javed Bajwa: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष का बड़ा बयान, कार्यकाल का विस्तार कराने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Qamar Javed Bajwa: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष का बड़ा बयान, कार्यकाल का विस्तार कराने से किया इनकार
Fri, 21 Oct 2022 03:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:42 PM IST
सार
नवंबर 2016 में तीन साल के कार्यकाल के लिए बाजवा सेना प्रमुख बने थे। 2019 में उनका कार्यकाल एक बार फिर बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह कार्यकाल का विस्तार नहीं लेंगे। वे पांच सप्ताह के बाद सेवानिवृत्त होंगे। जनरल बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नए सेना प्रमुख का चयन करेंगे।
विज्ञापन
2019 में बढ़ाया गया था बाजवा का कार्यकाल
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बाजवा नवंबर के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लगभग 42 वर्षों से वर्दी में हैं। नवंबर 2016 में तीन साल के कार्यकाल के लिए बाजवा सेना प्रमुख बने थे। 2019 में उनका कार्यकाल एक बार फिर बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
रिटायर्ड होने के बाद राजनीति से रहेंगे दूर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने देश को आश्वासन दिया है कि सशस्त्र बलों ने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है और वो भी खुद इससे दूर रहेंगे। उनका यह बयान अमेरिका दौरे के दौरान वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आया था।
विज्ञापन
इमरान ने की थी सेवा विस्तार की अपील
इससे पहले सितंबर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जल्द चुनाव का आह्वान करते हुए कहा था कि जनरल बाजवा को नई सरकार के चुने जाने तक एक और सेवा विस्तार दिया जाना चाहिए। सेना प्रमुख की नियुक्ति पूरी तरह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है और शायद यह एकमात्र समय होता है जब शक्तिशाली सेना द्वारा बिना किसी अगर मगर के उनके फैसले को स्वीकार किया जाता है।
इमरान ने शाहबाज सरकार को घेरा था
इस साल अप्रैल में सत्ता गंवाने के बाद से समीकरण बदल गए। अब इमरान खान कह रहे हैं कि गठबंधन सरकार लूटी गई संपत्ति को बचाने और आम चुनावों के जनादेश की चोरी के लिए अपनी पसंद का सेना प्रमुख नियुक्त करना चाहती है।