फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan celebrated Indian Independence Day as Black Day on Kashmir Issue

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर पाक की नापाक हरकत, कश्मीर मुद्दे को लेकर मनाया 'काला दिवस'

Thu, 15 Aug 2019 05:49 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 15 Aug 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan celebrated Indian Independence Day as Black Day on Kashmir Issue
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत सरकार के जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को वापस लिए जाने के कदम के विरोध में भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर विरोध स्वरूप ‘काला दिवस’ मनाया। विरोध के प्रतीक के तौर पर देश भर में छतों और गाड़ियों पर काले झंडे लगाए गए। 

विज्ञापन


प्रमुख शहरों में विरोध रैलियों का आयोजन किया गया जबकि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख को रेखांकित करने के लिये विभिन्न जगहों पर सेमिनार भी आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश कार्यालय, आईएसपीआर महानिदेशक, रेडियो पाकिस्तान और कई अन्य ने अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर विरोध स्वरूप काली कर रखी थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के कदम के विरोध में बुधवार को अपने स्वतंत्रता दिवस को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के तौर पर मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत के इस कदम के खिलाफ अपनी करीबी सहयोगी चीन की मदद से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपील की है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर उसका फैसला आंतरिक मामला है और पाकिस्तान से भी कहा है कि वह इस हकीकत को स्वीकार कर ले। 

इस बीच, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि मुस्लिम जगत में इसके गंभीर प्रभाव होंगे जिससे कट्टरपंथ और हिंसा का चक्र बढ़ेगा। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या दुनिया चुपचाप देखती रहेगी... मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह करना चाहता हूं, अगर उसने यह होने दिया तो मुस्लिम जगत में इसके गंभीर प्रभाव और प्रतिक्रिया होगी जिससे कट्टरपंथ और हिंसा का चक्र शुरू होगा।'


इससे पहले बुधवार को खान ने कश्मीर की आवाज बनने की शपथ लेते हुए कहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र समेत हर वैश्विक मंच पर इस मुद्दे को उठाएंगे। मुजफ्फराबाद में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) विधानसभा के विशेष सत्र में खान ने कहा कि अगर भारत और पाक में जंग शुरू होती है तो इसके लिये विश्व समुदाय जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed