{"_id":"65f57a75858bee9180081a61","slug":"pakistan-cash-strapped-saudi-crown-prince-full-support-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में आर्थिक संकट: दयनीय हालात देख सऊदी के क्राउन प्रिंस ने बढ़ाए मदद के हाथ, पूर्ण नकद समर्थन का वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में आर्थिक संकट: दयनीय हालात देख सऊदी के क्राउन प्रिंस ने बढ़ाए मदद के हाथ, पूर्ण नकद समर्थन का वादा
Sat, 16 Mar 2024 04:24 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:24 PM IST
सार
पाकिस्तान में गहराते आर्थिक संकट के बीच सऊदी के क्राउन प्रिंस ने समर्थन करने का वादा किया है। सऊदी के क्राउन प्रिंस ने कहा कि नकदी संकट से निपटने के लिए सऊदी पाकिस्तान का पूरा समर्थन करेगा।
विज्ञापन
सऊदी के क्राउन प्रिंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण हालात का सामान कर रही है। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को भरोसा दिलाया है कि वे नवनिर्वाचित सरकार का पूरा समर्थन करेंगे। निवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार का पूरा समर्थन करने का वादा करते हुए क्राउन प्रिंस ने कहा, कठिन दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को भरने के लिए बड़ी मात्रा में ग्रीन बैक जमा किया जाएगा। इससे पहले सऊदी अरब ने दिसंबर 2024 के अंत तक एक और साल के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में जमा तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर की जमा राशि को वापस ले लिया था।
पाकिस्तान के प्रति सऊदी की प्रतिबद्धता अटूट
सऊदी अरब ने पाकिस्तान का पूरा सहयोग करने का वादा किया है। इसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी बयान दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक पीएम शहबाज शरीफ और क्राउन प्रिंस सलमान के बीच फोन पर बातचीत हुई। क्राउन प्रिंस ने पीएम शहबाज को उनकी भावनाओं के लिए धन्यवाद दिया। क्राउन प्रिंस ने कहा, दोनों देशों के बीच भाईचारा होने के साथ-साथ घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सऊदी के साथ ऐतिहासिक रिश्तों पर गर्व है। दोनों देश सुख-दुख में एक साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए सऊदी अरब की सराहना की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहबाज ने सऊदी के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज की अच्छी सेहत की दुआएं कीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग सऊदी के किंग के साथ-साथ क्राउन प्रिंस से भी बेपनाह मोहब्बत करते हैं। दोनों के प्रति प्यार और सम्मान की भावनाएं रखते हैं। सऊदी के साथ सहयोग का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान-सऊदी संबंध ऐतिहासिक भाईचारे वाले हैं। इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।