{"_id":"5f506be58ebc3e54db3c8e06","slug":"pakistan-blocks-dating-apps-including-tinder-grinder-sayhi-scout-says-it-is-serving-immoral-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने टिंडर समेत पांच डेटिंग एप को प्रतिबंधित किया, कहा- परोस रहे हैं अश्लील सामग्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने टिंडर समेत पांच डेटिंग एप को प्रतिबंधित किया, कहा- परोस रहे हैं अश्लील सामग्री
Thu, 03 Sep 2020 09:39 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
tinder
- फोटो : VisaFlux / Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने मंगलवार को टिंडर, ग्रिंडर और तीन अन्य डेटिंग एप्स को देश में प्रतिबंधित कर दिया। इस्लामाबाद ने अपने निर्णय के पीछे की वजह इन एप्स द्वारा स्थानीय कानूनों का पालन नहीं करना बताया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को 'अनैतिक सामग्री' वाला बताते हुए प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस इस्लामिक देश में विवाहेत्तर संबंध और समलैंगिकता को अवैध माना जाता है और इन्हें अपराध की श्रेणी में गिनते हुए इनके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा, हमने पांच एप्स के प्रबंधन को नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें यह इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि उनके एप्स पर अनैतिक और अश्लील सामग्री प्रसारित हो रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान फिर परास्त, सुरक्षा परिषद में दो भारतीयों को आतंकी घोषित कराने की मांग खारिज
पीटीए ने कहा, नोटिस में टिंडर, ग्रिंडर, टैग्ड, स्काउट और सेहाय को 'डेटिंग सेवाओं' को हटाने और स्थानीय कानूनों के अनुसार लाइव स्ट्रीमिंग सामग्री के मॉडरेशन की मांग की गई है। प्राधिकरण ने कहा, अभी तक कंपनियों ने तय समय के भीतर नोटिसों का जवाब नहीं दिया है।
टिंडर दुनियाभर में एक प्रमुख डेटिंग एप है। इसका स्वामित्व 'मैच ग्रुप' के पास है। वहीं, टैग्ड और स्काउट का स्वामित्व 'मीट ग्रुप' के पास है। दूसरी तरफ, ग्रिंडर खुद को एलजीबीटी लोगों के लिए एक सोशल नेटवर्किंग साइट और ऑनलाइन डेटिंग एप के रूप में बताता है। ग्रिंडर को इस साल चीनी इन्वेस्टर ग्रुप 'सैन विसेंट एक्विजिशन' द्वारा 620 मिलियन डॉलर में खरीद लिया गया।
एनालिटिक्स फर्म 'सेंसर टॉवर' के डाटा से पता चलता है कि टिंडर को पाकिस्तान में पिछले 12 महीनों के भीतर 4,40,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, ग्रिंडर, टैग्ड और सेहाय को इस अवधि में लगभग 3,00,000 बार और स्काउट 1,00,000 बार डाउनलोड किया गया था।
आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तान ने हाल के डिजिटल कानून का उपयोग करते हुए इंटरनेट पर अभिव्यक्ति पर लगाम लगाने, अनैतिक और अश्लील मानी जाने वाली सामग्री को हटाने और सरकार और सेना की आलोचना करने वाली आवाजों को दबाने का काम किया है।