{"_id":"5f218e9e4dde65077723c07b","slug":"pakistan-blasphemy-accused-shot-dead-in-court-room-in-front-of-the-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : ईशनिंदा के आरोपी की अदालत में जज के सामने गोली मार कर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : ईशनिंदा के आरोपी की अदालत में जज के सामने गोली मार कर हत्या
Wed, 29 Jul 2020 08:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशनिंदा को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे अहमदी समुदाय के एक व्यक्ति की यहां की एक अदालत में न्यायाधीश के सामने बुधवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि ताहिर अहमद नसीम को ईशनिंदा के आरोप में दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत कक्ष में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शौकतुल्ला खान के सामने गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह अदालत छावनी इलाके में अत्यधिक सुरक्षा वाले क्षेत्र में है। न्यायिक परिसर के मुख्य द्वारा और इसके अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि हथियारबंद हमलावर कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में कैसे घुस गया। पुलिस ने हत्यारे को अदालत कक्ष से गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे एक वकील ने बताया कि मृतक के खिलाफ ईश निंदा कानून के तहत एक मामला दर्ज था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में ईशनिंदा अत्यधिक संवेदनशील मुद्दा है, जहां महज आरोप लग जाने पर ही आरोपी अक्सर भीड़ की हिंसा का शिकार बन जाता है। बता दें कि अहमदी समुदाय, पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। पाकिस्तान की संसद ने साल 1974 में इसे गैर मुस्लिम समुदाय घोषित किया था। एक दशक बाद, इस वर्ग के लोगों को मुस्लिम कहे जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन