{"_id":"6847a6a5e171bb197b0a3cca","slug":"pakistan-bilawal-bhutto-zardari-accused-us-for-terrorism-afghanistan-with-leftover-arms-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान का एक और ब्लंडर, बिलावल ने अमेरिका पर ही लगा दिए आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान का एक और ब्लंडर, बिलावल ने अमेरिका पर ही लगा दिए आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप
Tue, 10 Jun 2025 09:17 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:17 AM IST
सार
अमेरिका दौरे पर पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी कुछ ऐसा कह गए हैं, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं। दरअसल बिलावल भुट्टो ने अमेरिका पर ही आतंकवाद को बढा़वा देने का आरोप लगा दिया है, जबकि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का केंद्र है।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो जरदारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां वे एक बयान से ब्लंडर कर गए हैं, जो पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। दरअसल बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका पर ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया है। बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से निकलते हुए अफगानिस्तान में जो हथियार छोड़े, उनसे आतंकवाद को बढ़ावा मिला है और पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की चुनौती बढ़ी है।
आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की बात की
बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि 'हम आतंकवाद की बात करते हैं, हम अफगानिस्तान की बात करते हैं और हम अन्य चीजों पर बात करते हैं। हमने बीते कई दशक इन्हीं मुद्दों पर बात करने में बिताए हैं।' उन्होंने कहा कि यही मुद्दे पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों को लगातार प्रभावित करते रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में और साथ ही पूरी दुनिया में आतंकवाद का केंद्र है। हालांकि भुट्टो ने इस सब से बेखबर होने का नाटक करते हुए आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की बात कही।
ये भी पढ़ें- US: क्यों जल रहा अमेरिका का लॉस एंजेलिस? ट्रंप ने उतारे कमांडो, जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
विज्ञापन
अमेरिका पर ही लगा दिए आरोप
भुट्टो ने कहा कि 'हमें क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत है कि हमें अब क्या करना है और अफगानिस्तान से अमेरिका के निकलने के बाद वहां जो हथियार रह गए हैं, जो आतंकियों के हाथ लग गए हैं, उनका क्या करना है। जहां तक हथियारों की बात है, आप ये जानकर हैरान होंगे कि जब हम इन आतंकी समूहों से पाकिस्तानी क्षेत्र में लड़ते हैं तो आतंकियों के पास जो हथियार होते हैं, वे हमारे सुरक्षाबलों के हथियारों से भी कई गुना आधुनिक होते हैं। ये हथियार अमेरिका ने अफगानिस्तान में छोड़े थे।'
बिलावल भुट्टो जरदारी का यह बयान अमेरिका के साथ ही अफगानिस्तान को भी नाराज कर सकता है। जरदारी ने जहां परोक्ष रूप से अमेरिका पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, वहीं अफगानिस्तान पर भी आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगा दिया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते पहले से ही सीमा विवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर तल्ख चल रहे हैं। हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन जरदारी के ताजा बयान से फिर से रिश्ते पटरी से उतर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Pakistan: 'पाकिस्तान में तो हिंदू, सिख-अहमदी होना अपराध जैसा'; कार्यकर्ता अयूब मिर्जा ने पीओजेके की बताई हकीकत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन