फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan bans New Year celebration to express solidarity with Palestinians facing war in Gaza

Pakistan: पाकिस्तान ने नये साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध, काकर ने फलस्तीनियों के साथ एकजुटता का किया आह्वान

Fri, 29 Dec 2023 02:16 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Dec 2023 02:16 AM IST
सार

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और नये साल पर संयम और विनम्रता का परिचय देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Pakistan bans New Year celebration to express solidarity with Palestinians facing war in Gaza
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान सराकर ने गाजा में युद्ध का सामने कर रहे फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता जताने के लिए देश में नये साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने देशवासियों से फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और नये साल पर संयम और विनम्रता का परिचय देने का आग्रह किया। बता दें, पाकिस्तान में नये साल का जश्न बड़े पैमाने पर नहीं होता है, क्योंकि इस्लामी समूह शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं और हिंसा का सहारा लेकर ऐसे आयोजनों को रोकने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन


काकर ने कहा कि फलस्तीन की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए और हमारे फलस्तीनी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सरकार नये साल पर किसी भी तरह के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइली सेना के हमलों और बमबारी में अब तक 21,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 9,000 बच्चे शामिल हैं। काकर ने कहा कि इस्राइली सेना ने गाजा में फलस्तीनियों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार की सारी हदें पार कर दी है।
विज्ञापन


फलस्तीनियों पर अत्याचार को उजागर करने की कोशिश करता रहेगा पाकिस्तान...
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजा और वेस्ट बैंक में मासूम बच्चों और निहत्थे फलस्तीनियों के नरसंहार से पाकिस्तान के साथ दुनिया भर के मुसलामन बेहद पीड़ा महसूस कर रहे हैं। काकर ने कहा कि पाकिस्तान ने फलस्तीनी नागरिकों के लिए दो सहायता पैकेज भेजे हैं और तीसरा पैकेज भेजने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फलस्तीन को समय पर सहायता मुहैया कराने और गाजा में मौजूद घायलों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्र के साथ बातचीत कर रहा है। काकर ने कहा कि पाकिस्तान ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर फलस्तीनी लोगों पर अत्याचार को उजागर करने की कोशिश की है और भविष्य में भी इस्राइल के नरसंहार को रोकने के लिए ऐसा करना जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed