फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan bans all sort of public gatherings for two months ahead of protest threat by Imran Khan's party

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले शहबाज सरकार का बड़ा फैसला, इस्लामाबाद में सार्वजनिक सभाओं पर दो महीने तक रोक

Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी प्रकार की सार्वजनिक सभाओं पर दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने यह कदम पीटीआई के विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद उठाया है। 

विज्ञापन
Pakistan bans all sort of public gatherings for two months ahead of protest threat by Imran Khan's party
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की रैली - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की संघीय सरकार ने पीटीआई के 24 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी प्रकार की सार्वजनिक सभाओं पर दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम उस समय उठाया गया है, जब पीटीआई ने जेल में बंद अपने नेता इमरान खान की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पिछले हफ्ते 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, ताकि सरकार पर दबाव डाला जा सके और उनके जेल में बंद नेता को रिहा किया जा सके। इमरान एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। शहबाज शरीफ सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी है। यह ब्रिटिश काल का कानून है, जो सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगाता है। 
विज्ञापन

 
दो महीने तक जारी रहेंगे प्रतिबंध: इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट
इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट उस्मान अशरफ की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि राजधानी क्षेत्र में धारा 144 को लागू किया गया है, क्योंकि कुछ सामाजिक वर्गों की ओर अवैध सभाओं का आजोजन किया जा रहा है, जो सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। इस आदेश के तहत, पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा, इस आदेश में आपत्तिजनक या सांप्रदायिक भाषणों पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही किसी भी प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शन, पटाखे जलाने, हथियारों को दिखाने और पोस्टर लगाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध दो महीने तक रहेंगे, जब तक इसे रद्द नहीं किया जाता या बढ़ाया नहीं जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, हालांकि पीटीआई पर इसका असर नहीं होने की संभावना है, क्योंकि पार्टी ने पहले भी धारा 144 के आदेशों का उल्लंघन किया था। प्रदर्शनकारी आमतौर पर संविधान की प्रस्तावना का हवाला देते हैं, जो सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण सभा और प्रदर्शन का अधिकार देती है। 

जेल में इमरान खान से मिली थीं उनकी बहन अलीमा
इमरान खान की बहन अलीमा ने 13 नवंबर को रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की थी। जिसे के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, पीटीआई के सभी कार्यकर्ताओं, सांसदों और समर्थकों को 24 नवंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। कुछ मामलों में उन्हें जमानत मिली है। लेकिन अन्य मामलों में सजा के चलते वह अभी जेल में हैं। 


अलीमा खान ने की थी लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
अलीमा खान ने कहा, यह वह वक्त है जब आपको तय करना होगा कि आप सैन्य शासन में जीना चाहते हैं या आजाद रहना चाहते हैं। आपने आठ फरवरी को मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया था। लेकिन अगले ही दिन उसे चुरा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इमरान खान का संदेश किसानों, वकीलों, नागरिक समाज और छात्रों के लिए है, उन्हें अपने अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed