फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan banned biscuit advertisement on grounds of obscene content social activists says nation scared

पाकिस्तान में बिस्किट के विज्ञापन पर लगा प्रतिबंध, मंत्री बोले- ये इस्लाम विरोधी

Fri, 09 Oct 2020 11:36 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
pakistan banned biscuit advertisement on grounds of obscene content social activists says nation scared
पाकिस्तान में बिस्किट विज्ञापन प्रतिबंध - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में एक बिस्किट का विज्ञापन आजकल विवादों के घेरे में है। चार अक्तूबर से इस विज्ञापन को टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा था। इसपर अब पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने प्रतिबंध लगा दिया है। विज्ञापन में पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात नजर आ रही हैं। कुछ लोग जहां विज्ञापन पर लगे प्रतिबंध के पक्ष में हैं वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के सोशल एक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) का कहना है कि यह विज्ञापन अश्लीलता का प्रमाण है। इसकी वजह से देशभर के लोग डरे हुए हैं। दरअसल, यह विज्ञापन बॉलीवुड के किसी आइटम नंबर की तरह है। पाकिस्तान के चार प्रांतों की वेशभूषा में मेहविश नृत्य करती हुई दिखाई देती हैं। साथ में कुछ पुरुष भी हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन में एक सहयोगी को हाथ में रायफल लिए हुए दिखाया गया है। इसे लेकर पेमरा ने टीवी चेनलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट नहीं दिखाया जाना चाहिए। इसके एक दिन बाद विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार बोले- यह मुजरे जैसा है
पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार और स्तंभकार अंसार अब्बासी ने इस विज्ञापन को मुजरा जैसा बताया है। उर्दू में किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तानी समाज के लिए सही नहीं है।' कुछ दिन पहले उन्होंने पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पर चल रहे एक फिटनेस प्रोग्राम में महिलाओं को दिखाए जाने का विरोध किया था।


मंत्री ने बताया इस्लाम विरोधी
इमरान खान के मंत्री अली मोहम्मद खान ने पत्रकार अब्बासी की बात का समर्थन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान को टैग करते एक ट्वीट भी किया है। इसमें उनका कहना है कि प्रधानमंत्री भी इस तरह के इस्लाम विरोधी कदमों का विरोध करते हैं। ये हमारे समाज को खराब करते हैं और इनका युवाओं पर गलत असर पड़ता है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed