{"_id":"5e59d7fc8ebc3ef3df530ac6","slug":"pakistan-army-epicenter-of-international-terrorism-banner-put-up-in-geneva-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनेवा में पाकिस्तान की फिर फजीहत, लगे 'पाक आर्मी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र' के पोस्टर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जेनेवा में पाकिस्तान की फिर फजीहत, लगे 'पाक आर्मी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र' के पोस्टर
Sat, 29 Feb 2020 08:48 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army Epicenter of International Terrorism banner in Geneva Switzerland
- फोटो : ANI
स्विटजरलैंड में पाकिस्तान सेना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताने वाला एक पोस्टर लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र के दौरान जिनेवा में ब्रोकन चेयर स्मारक के पास लगे पोस्टर में लिखा है कि पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र है।
विज्ञापन
Switzerland: A banner reading 'Pakistan Army Epicenter of International Terrorism' was put up near Broken Chair monument in Geneva, during the ongoing 43rd session of the United Nations Human Rights Council pic.twitter.com/cArxiia7n6
— ANI (@ANI) February 29, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह के पोस्टर जिनेवा में देखने को मिले थे। जेनेवा में सितंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहे पाकिस्तान की तब अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो गई थी जब उनके ही देश के लोगों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर पाकिस्तानी सरकार और सेना के अत्याचारों को उजागर कर दिया। बलूच मानवाधिकार परिषद और पश्तूनों ने पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ दुनिया का ध्यान खींचने के लिए कार्यक्रम स्थल के बाहर पोस्टर लगाए गए थे।
विज्ञापन
बलूच संगठनों ने 'द ह्यूमैनिटेरियन क्राइसिस इन बलूचिस्तान' नाम से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में दुनिया को जानकारी दी गई।