{"_id":"690c9d932c563c26fe0990e4","slug":"pakistan-amid-dispute-pia-dismisses-president-secretary-general-of-aircraft-engineers-association-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीआईए और इंजीनियर्स एसोसिएशन के बीच विवाद जारी, एयरलाइन ने संगठन के अध्यक्ष और महासचिव को निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पीआईए और इंजीनियर्स एसोसिएशन के बीच विवाद जारी, एयरलाइन ने संगठन के अध्यक्ष और महासचिव को निकाला
Thu, 06 Nov 2025 06:37 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
पीआईए
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने सोसायटी ऑफ एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स ऑफ पाकिस्तान (एसएईपी) के अध्यक्ष और महासचिव को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन प्रबंधन और इंजीनियर्स एसोसिएशन के बीच जारी विवाद के बीच यह कदम उठाया गया है।
बिना अनुमति के जानकारी साझा करने के लगे थे आरोप
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीआईए प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने पुष्टि की कि एसएईपी के अध्यक्ष अब्दुल्ला जदौन और महासचिव अवैस जदौन को आज सेवा से हटा दिया गया। बर्खास्तगी के नोटिस में बताया गया कि अब्दुल्ला जदौन पर बिना अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा करने के आरोप थे। वहीं, अवैस जदौन पर गोपनीय संचालन विवरण और पीआईए की तस्वीरें लीक करने के आरोप थे।
ये भी पढ़ें: सोमालिया के तट पर भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर हुआ कब्जा, समुद्री डाकुओं पर शक
विज्ञापन
नोटिस में क्या कहा गया?
नोटिस में बताया गया कि इन आरोपों की जांच की गई, लेकिन दोनों अधिकारी कई बार मौका मिलने के बावजूद सुनवाई में हाजिर नहीं हुए। उपलब्ध सबूत और गवाहों के बयानों की समीक्षा के बाद जांच समिति ने उन्हें दोषी पाया। नोटिस में लिखा गया, आपको पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद मामले की सुनवाई में शामिल नहीं होने पर प्रबंधन ने आपको पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
ढाई महीने से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे इंजीनियर्स
यह बर्खास्तगी ऐसे समय में हुई है, जब पीआईए प्रबंधन और एसएईपी के बीच विवाद की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। इंजीनियर्स वेतन बढ़ोतरी और अन्य लाभों की मांग को लेकर ढाई महीने से विरोध कर रहे हैं। विमान मंजूरी प्रमाणपत्र जारी करना बंद कर चुके हैं, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के 'केजरीवाल' क्यों कहे जा रहे ममदानी, मेयर बनने से कम नहीं होगी आप्रवासियों की समस्या
पीआईए का कहना है कि इंजीनियर्स हड़ताल पर हैं। जबकि एसएईपी का दावा है कि वे काम कर रहे हैं, लेकिन केवल उन विमानों को मंजूरी दे रहे हैं जो सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं। पीआईए ने इसे आवश्यक सेवाएं अधिनियम के तहत गैरकानूनी कार्रवाई बताया है और चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।