फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan allows King of Bahrain to hunt extinct Son Chiraiya

दो करोड़ रुपये के लिए पाकिस्तान ने बहरीन के राजा को विलुप्त हो रही सोन चिरैया के शिकार की दी अनुमति

Thu, 26 Dec 2019 12:51 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan allows King of Bahrain to hunt extinct Son Chiraiya
होऊबारा बस्टर्ड (सोन चिरैया) - फोटो : BBC

पाकिस्तान की इमरान सरकार एक बार विवादों में घिर गई है। इसके पीछे की वजह है- कतर के बाद बहरीन के राजा और पांच अन्य शाही परिवार के सदस्यों को 100-100 पक्षियों के शिकार की मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में संरक्षित पक्षी होऊबारा बस्टर्ड (सोन चिरैया) को लुप्तप्राय माना गया है। इसके शिकार पर भी पाबंदी है, इसके बावजूद सरकार द्वारा शाही परिवार को शिकार की मंजूरी देने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इमरान सरकार को इन बेजुबान मेहमान परिंदों के शिकार के एवज में करीब दो करोड़ रुपए मिलेंगे।  
विज्ञापन


‘डॉन’ ने अपनी एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया कि विदेश मंत्रालय के उप-प्रमुख प्रोटोकॉल मोहम्मद अदील परवेज ने 2019-20 में शिकार के लिए परमिट जारी किए हैं। यह परमिट बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा बिन सलमान अल खलीफा, उनके चाचा शेख इब्राहीम, उनके रिश्ते के भाई (जो उनके गृह मामलों के मंत्री भी हैं) लेफ्टिनेंट जनरल शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा और राजशाही के अन्य प्रभावशाली लोगों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के अनुसार सिंध प्रांत में जमशोरो जिला सहित थाने बुला खान, कोटरी, मानझंद और सेहवन तहसील में शिकार की अनुमति दी गई है। उसने कहा कि शिकारियों में एक नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2010 के बीच तीन महीने में 10 दिन की सफारी में होऊबारा बस्टर्ड (सोन चिरैया) का शिकार करने की अनुमति दी गई। यह अनुमति व्यक्ति विशेष है। 

इसके विलुप्त होने के कारण इस प्रवासी पक्षी को ना केवल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संधियों के तहत संरक्षित किया जाता है, बल्कि इसके शिकार पर स्थानीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भी प्रतिबंध है। पाकिस्तानियों को भी इस पक्षी के शिकार की अनुमति नहीं है।

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में इस तरह की अनुमति पहली बार दी गई है। इससे पहले पाकिस्तान में पूर्ववर्ती सरकारें भी खाड़ी के अन्य देशों के शाही परिवारों को सोन चिरैया के शिकार की इजाजत देती रही हैं। 


इम मुद्दे पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इमरान खान जब विपक्ष में थे, तब उन्होंने इनके शिकार की मंजूरी देने को राष्ट्रीय शर्म करार दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब प्रांत की सरकारों को शाही मेहमानों की खिदमत के लिए विशेष दिशा-निर्देश और परमिट जारी किए हैं। राज्य सरकारों को कहा गया है कि शाही परिवार के सदस्यों को हर तरह की सुख-सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed