फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan-Afghanistan Talks Fail in Istanbul: No Breakthrough on Counterterrorism, Relations Stuck in Stalemate

अफगानिस्तान-पाकिस्तान: दोनों देशों के बीच इस्तांबुल में तीसरे दौर की बातचीत भी विफल, आतंकवाद पर समझौता नहीं

Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
सार

पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान के साथ उसके संबंध ‘स्टेलमेट’ पर पहुंच गए हैं। आतंकवाद पर तीन दौर की वार्ता विफल रही, जबकि पाकिस्तान ने अफगान सरजमीं से हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई है।

विज्ञापन
Pakistan-Afghanistan Talks Fail in Istanbul: No Breakthrough on Counterterrorism, Relations Stuck in Stalemate
तीसरे दौर की बातचीत भी विफल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि अफगानिस्तान के साथ उसके रिश्ते इस समय 'स्टेलमेट' की स्थिति में हैं। इस्तांबुल में 7 नवंबर को हुई तीसरे दौर की वार्ता भी आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समाधान नहीं दे पाई। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में कोई प्रगति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा आप इसे स्टेलमेट कह सकते हैं। बातचीत में डेडलॉक है, लेकिन पाकिस्तान संवाद के माध्यम से मतभेद दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


अफगान सरजमीं से जारी आतंकवादी हमले
अंद्राबी ने दोहराया कि अफगान की जमीन से चल रहे आतंकवादी हमलों में पाकिस्तानी नागरिक और सुरक्षा बल लगातार मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा हालात ऐसे हैं कि हम इन हमलों को अनदेखा नहीं कर सकते। टीटीपी और अन्य आतंकी तत्व अफगानिस्तान से हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- China: अंतरिक्ष में फंसे चीन के एस्ट्रोनॉट्स धरती पर लौटेंगे, मिशन के दौरान यान में खराबी से अटकी थी वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती संघर्ष और युद्धविराम पर अनिश्चितता
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर युद्धविराम की स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि सीमा बहुत लंबी है और घटनाएं आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को कई व्यापारिक रियायतें देने का दावा किया, लेकिन कहा कि तालिबान सरकार ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया।


अंद्राबी ने कहा जब तक अफगानिस्तान अपनी जमीन पर सक्रिय पाकिस्तान-विरोधी तत्वों पर कार्रवाई नहीं करता, व्यापार और ट्रांजिट आगे नहीं बढ़ सकता। मानव जीवन का महत्व किसी भी व्यापार से अधिक है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को व्यवस्थित तरीके से सीमा तक भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Jaishankar In Canada: जी7 बैठक के दौरान गुटेरेस से मिले जयशंकर, वैश्विक हालात और भारत की भूमिका पर अहम चर्चा

तुर्किये, ईरान और रूस की मध्यस्थता का स्वागत
जब तुर्किये के मध्यस्थता प्रयासों पर पूछा गया तो अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान इन प्रयासों की सराहना करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान या रूस की मध्यस्थता का भी स्वागत करेगा। अंद्राबी ने बताया कि पाकिस्तान ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह गाज़ा के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फोर्स का हिस्सा बनेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि निर्णय संसद सहित उच्च स्तर पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed