फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China stranded astronauts to return from space station on spacecraft that brought new crew

China: अंतरिक्ष में फंसे चीन के एस्ट्रोनॉट्स धरती पर लौटेंगे, मिशन के दौरान यान में खराबी से अटकी थी वापसी

Fri, 14 Nov 2025 07:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 14 Nov 2025 07:43 AM IST
सार

सरकारी मीडिया के अनुसार, अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं। तीनों अंतरिक्ष यात्री - चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी - अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।

विज्ञापन
China stranded astronauts to return from space station on spacecraft that brought new crew
अंतरिक्ष - फोटो : AI

विस्तार

अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। अंतरिक्ष मिशन के दौरान इनके यान से अंतरिक्ष के मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था। अब नया क्रू अंतरिक्ष भेजा जा रहा है और उनके यान में ये अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन


अप्रैल में गए थे अंतरिक्ष यात्री
चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशन पर थे और 1 नवंबर को नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद वापस धरती पर लौटने वाले थे। हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों के शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष मलबे के एक छोटे से टुकड़े से टकराने की आशंका के बाद उनकी वापसी रद्द कर दी गई थी। सरकारी मीडिया के अनुसार, अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं। तीनों अंतरिक्ष यात्री - चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी - अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।
विज्ञापन


2030 तक चांद पर इंसान उतारने की तैयार कर रहा चीन
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 'वे (अंतरिक्षयात्री) अच्छी स्थिति में हैं, काम कर रहे हैं और सामान्य रूप से रह रहे हैं।' चीन ने 2003 से अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद से लगातार प्रगति की है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है और 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का लक्ष्य रखा है। शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed