फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan 4 killed at least 18 injured in explosion in Quetta Latest News Update

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस वाहन के पास विस्फोट, चार की मौत, कम से कम 18 घायल

Mon, 10 Apr 2023 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Apr 2023 09:35 PM IST
सार

विस्फोट की वजह से आसपास के क्षेत्र में कई कारें और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। मोहसिन ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल क्वेटा ले जाया गया।

विज्ञापन
Pakistan 4 killed at least 18 injured in explosion in Quetta Latest News Update
blast - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के क्वेटा में सोमवार को एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट हुआ। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, धमाका क्वेटा के शहराह-ए-इकबाल इलाके में हुआ। इससे आसपास की कई कारों और मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है। सभी मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। विस्फोट में मारे गए लोगों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  घटना क्वेटा के शहराह-ए-इकबाल क्षेत्र के कंधारी बाजार के पास खड़े पुलिस के एक वाहन के पास हुई। एसएसपी (अभियान) कैप्टन (सेवानिवृत्त) जोहैब मोहसिन ने बताया कि बम विस्फोट के निशाने पर पुलिस का वाहन था। विस्फोटक एक मोटरसाइकिल में लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 18 लोग घायल हो गए। साथ ही इस विस्फोट की वजह से आसपास के क्षेत्र में कई कारें और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। मोहसिन ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल क्वेटा ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed