फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : 19 women dead as boat carrying wedding party capsizes in river Indus on Punjab And Sindh border

पाकिस्तान : सिंधु नदी में नाव पलटने से 19 महिलाओं की मौत, शादी की पार्टी से लौट रही थीं, शवों को तलाश रहे गोताखोर

Tue, 19 Jul 2022 02:10 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 Jul 2022 02:10 AM IST
सार

पंजाब के राजनपुर से करीब 100 लोग शादी की पार्टी से मच्छा लौट रहे थे, जब यह घटना हुई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की है। रहीम यार खान के उपायुक्त ने कहा कि ओवरलोडिंग और पानी के तेज बहाव के कारण नाव के पलट जाने के बाद से लोग लापता हैं।

विज्ञापन
Pakistan : 19 women dead as boat carrying wedding party capsizes in river Indus on Punjab And Sindh border
नाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में पंजाब और सिंध सीमा क्षेत्र के पास सिंधु नदी में एक नाव के पलट जाने से सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहीं कम से कम 19 महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शादी की पार्टी में शामिल हुए अन्य सदस्यों को खोजने के लिए व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना रहीम यार खान से लगभग 65 किलोमीटर दूर मचका में हुई, जहां इस समारोह में एक कबीले के 100 लोग शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, रहीम यार खान के उपायुक्त सैयद मूसा रजा ने मीडिया को बताया कि बचाव कार्य के लिए विशेषज्ञ तैराकों, पांच एंबुलेंस और एक जल बचाव वैन सहित करीब 30 बचाव कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक उन्नीस शवों को पानी से बाहर निकाला है। यह सभी महिलाओं के शव हैं। जबकि अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है। रजा ने कहा कि ओवरलोडिंग और पानी के तेज बहाव के कारण नाव के पलट जाने के बाद से लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी और भी हताहत हो सकते हैं। पंजाब के राजनपुर से करीब 100 लोग शादी की पार्टी से मच्छा लौट रहे थे, जब यह घटना हुई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed