फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak ready to 'wrap' tensions if India de-escalates: Defence Minister Asif

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, रक्षा मंत्री बोले- हम तनाव कम करने को तैयार

Wed, 07 May 2025 01:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 07 May 2025 01:01 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इसके बाद से ही पाकिस्तान बैकफुट है। भारत के पलटवार से हुए भारी नुकसान ने पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने ला दी है।

विज्ञापन
Pak ready to 'wrap' tensions if India de-escalates: Defence Minister Asif
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की सार हेकड़ी निकाल दी है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की ओर से की गई स्ट्राइक के बाद पड़ोसी मुल्क की अक्ल ठिकाने आ गई है। उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर भारत तनाव कम करता है तो पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिए तैयार है। उनकी टिप्पणी भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद आई है। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग टेलीविजन ने आसिफ के हवाले से बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा, जब उस पर हमला होगा। उन्होंने कहा, 'हम पिछले पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत पीछे हटता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को कम करेंगे।' बातचीत की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


'कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल'
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारत के मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए। हालांकि, भारत ने साफ किया है कि उसने सिर्फ आतंक के ठिकानों को ही निशाना बनाया है। उसने किसी भी रहवासी इलाकों या आम नागरिकों वाली जगहों पर हमले नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ ने फिर बड़बोलापन दिखाया
इससे पहले बड़बोलापन दिखाते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके सशस्त्र बल दुश्मन से निपटने का तरीका अच्छी तरह जानते हैं। भारत द्वारा किए गए युद्ध के इस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने का पाकिस्तान को पूरा अधिकार है। वास्तव में इसका कड़ा जवाब दिया जा रहा है। हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से साफ हो गया कि आदत से मजबूत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिर्फ गीदड़भभकी ही दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed