फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Kakar says that Nawaz Sharif's return to Pak not part of any deal, will face some legal obstacles

Pakistan: 'चुनाव लड़ने के लिए तलाशने होंगे कानूनी उपाय', कार्यवाहक पीएम ने नवाज शरीफ की वापसी पर ली चुटकी

Thu, 12 Oct 2023 10:52 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 10:52 PM IST
सार

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वापसी पर चुटकी ली है। नवाज शरीफ को आगामी आम चुनावों लड़ने के लिए कानूनी उपाय तलाशने होंगे। किसी भी दल के लिए हमारे पास सहानुभूति नहीं है।

विज्ञापन
Pak PM Kakar says that Nawaz Sharif's return to Pak not part of any deal, will face some legal obstacles
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वापसी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, जो भी अदालती मामलों का सामना कर रहे है, उन सभी को आगामी आम चुनावों में भाग लेने के लिए कानूनी उपाय तलाशने होंगे। पीएमएन-एल सुप्रीमो नवाज शरीफ की वापसी के फैसले की अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया है। बता दें 73 साल के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कई भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा- कोई सहानुभूति नहीं
वर्ल्ड इको न्यूज को दिए अपने साक्षात्कार में अनवारुल हक ने गंभीर सवाल दागे। उन्होंने कहा, पीएमएल-एन या किसी अन्य राजनीतिक दल के लिए कार्यवाहक सरकार के पास कोई सहानुभूति नहीं है। एक कार्यवाहक सरकार इस तरह का सौदा कैसे कर सकती है? साथ ही उन्होंने कहा अगर नवाज वापस लौटते हैं और राजनीति में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें कुछ कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। इन कानूनी सवालों के जवाब कानूनी उपायों में निहित हैं। काकर ने कहा कोई भी नेता, चाहे वह इमरान खान, आसिफ अली जरदारी या नवाज शरीफ हों, सभी को अपने मामले के अनुसार कानूनी उपाय तलाशना होगा। नवाज के अलावा, खान और जरदारी कई अदालती मामलों का सामना कर रहे हैं। नवाज शरीफ ने 2017 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था, वेतन की घोषणा नहीं करने के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा सार्वजनिक पद संभालने से जीवनभर के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


आम चुनावों की तारीखों का इंतजार
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सितंबर में घोषणा की थी कि चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होंगे। हालांकि, इसमें कोई तारीख नहीं बताई गई है। पिछले महीने, पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पुष्टि की थी कि उनके बड़े भाई नवाज आम चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौट रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने घोषणा की कि नवाज शरीफ लंदन से लौटने पर सभी प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed