फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Imran Khan’s party claims he is being subjected to ‘extremely harsh conditions’ in prison

Pakistan: ‘इमरान खान को जेल में जान का खतरा’, पूर्व पीएम की पार्टी ने कहा- अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया

Fri, 30 Aug 2024 01:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Aug 2024 01:31 AM IST
सार

इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि जेल में बंद इमरान खान की जान को खतरा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने दावा किया है कि इमरान को अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया है। 

विज्ञापन
Pak PM Imran Khan’s party claims he is being subjected to ‘extremely harsh conditions’ in prison
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की पार्टी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री की जान को खतरा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने दावा किया है कि इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल में एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उन्हें "बेहद कठोर परिस्थितियों" का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और इमरान के करीबी सहयोगी सैयद जुल्फिकार अब्बास बुखारी ने कहा है कि इमरान के साथ जेल में ऐसा कठोर व्यवहार किया जा रहा है, जो एक आम कैदी के साथ भी नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


सैयद जुल्फिकार ने कहा, ‘इमरान खान के सेल में सीवर का ढक्कन जानबूझकर खुला छोड़ दिया गया है ताकि सेल दुर्गंध से भरा रहे। उनके सेल में पानी की आपूर्ति काट दी गई है और अब उन्हें प्रति दिन केवल एक बाल्टी पानी दिया जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखारी ने कहा,’’किसी पूर्व प्रधानमंत्री को तो छोड़ ही दें, यहां तक कि एक आम कैदी को भी इस तरह के व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ता है। खान कहते हैं कि जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं तोड़ सकते।"

बुखारी ने कहा कि पीटीआई संस्थापक का जीवन खतरे में है क्योंकि उन्हें जेल में अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। खान को बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित किया गया है। उन्हें किताबें और अखबार तक नहीं दिए जाते हैं।


‘मुझे कुछ भी हुआ तो आईएसआई जिम्मेदार'
जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में कहा था कि उनकी इस हालत के लिए सेना और इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) जिम्मेदार हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर खान ने एक पोस्ट में दावा किया कि चुनावों में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि केवल सच्चे जनादेश वाली सरकार ही हालत के सुधार की योजना बना सकती है। उन्होंने कहा, आईएसआई जेल में मामलों को नियंत्रित कर रही है। मैं फिर से कहा रहा हूं कि अगर मुझे कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और आईएसआई के महानिदेशक (डीजी) जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed