{"_id":"5d027d89bdec226de605984f","slug":"pak-pm-imran-khan-hopes-narendra-modi-use-big-mandate-to-improve-india-pak-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचले स्तर पर भारत-पाक के रिश्ते, मोदी से है उम्मीद : इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निचले स्तर पर भारत-पाक के रिश्ते, मोदी से है उम्मीद : इमरान खान
Fri, 14 Jun 2019 04:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हाल के लोकसभा चुनावों में जीते गए बड़े जनादेश का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए करेंगे। इमरान खान ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) को बातचीत के माध्यम से शांति और अपने मतभेदों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश चाहे तो कश्मीर जैसे मुद्दों का भी हल बातचीत के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
इमरान खान ने माना कि दुर्भाग्य से उन्हें अब तक भारत से ज्यादा सफलता नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी के पास एक बड़ा जनादेश है, हम आशा करते हैं कि वह इस जनादेश का उपयोग बेहतर संबंध विकसित करने और उपमहाद्वीप में शांति लाने के लिए करेंगे। दरअसल, इस साल फरवरी में कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए।
विज्ञापन
हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद इमरान खान और मोदी ने एक दूसरे को ट्वीट किया। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी की जीत के बाद बधाई संदेश भी भेजा। खान ने कहा कि पाकिस्तान ने अप्रैल-मई में भारत के चुनावों से पहले ही रिश्तों को सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन चुनावी अभियान के दौरान इसे प्रमुखता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
चुनाव खत्म हो जाने के बाद पाकिस्तान उम्मीद कर रहा है कि भारतीय नेतृत्व इस अवसर का लाभ उठाएगा जो पाकिस्तान पेश कर रहा है कि बातचीत के माध्यम से हमारे सभी मतभेदों को हल करें। खान ने कहा कि दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश सैन्य साधनों के माध्यम से मतभेदों को हल करने के बारे में नहीं सोच सकते। यह पागलपन है। इसलिए हमें उम्मीद है कि अब हम अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के लिए पाकिस्तान 72 घंटे तक हवाई क्षेत्र खोलने को भी तैयार हो गया, लेकिन मोदी ने गुरुवार को ओमान-ईरान के रास्ते जाने का फैसला किया। इमरान सरकार ने कहा है कि भारत के इनकार के बाद भी वह सद्भाव पूर्ण रवैया रखते हुए मोदी के वीवीआईपी एयरक्राफ्ट से किर्गिस्तान जाने-आने के लिए विशेष रूप से हवाई क्षेत्र खुला रखेगा।