{"_id":"69c7cf8d346b1082510a9fc1","slug":"pak-govt-accuses-ex-pm-imran-khan-s-son-of-trying-to-strip-country-s-gsp-plus-status-with-un-speech-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'पाकिस्तान का GSP+ दर्जा छीनने की साजिश', UNHCR में भाषण के बाद इमरान के बेटे पर सरकार ने लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'पाकिस्तान का GSP+ दर्जा छीनने की साजिश', UNHCR में भाषण के बाद इमरान के बेटे पर सरकार ने लगाया आरोप
Sat, 28 Mar 2026 06:24 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:24 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान के बेटे कासिम खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने यूएनएचआरसी में भाषण देकर देश के जीएसपी प्लस दर्जे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जबकि पीटीआई ने इन आरोपों को खारिज किया। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कासिम खान
- फोटो : एक्स/कासिम खान/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खाने के बेटे कासिम खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपने भाषण के जरिये देश के जीएसपी प्लस दर्जे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दर्जे के तहत पाकिस्तान को अपने निर्यात पर कम शुल्क (टैरिफ) का लाभ मिलता है।
किन मंत्रियों ने लगाए कासिम खान पर आरोप?
केंद्रीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी और सिंध के सूचना मंत्री शरजील मेमन ने मिलकर कासिम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता जुल्फी बुखारी की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह पाकिस्तान का जीएसपी दर्जा छीनने की सोची-समझी साजिश है।
कासिम ने यूएनएचआरसी के सत्र को किया था संबोधित
कासिम ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सम्मेलन को संबोधित किया था। उन्होंने परिषद से अपील की थी कि वह दखल दे और पाकिस्तान सरकार पर उनके पिता की तुरंत रिहाई के लिए दबाव डाले। इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: 'हमारे आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो कड़ा जवाब देंगे', ईरान की चेतावनी
कासिम ने परिषद के 61वें सत्र के दौरान कहा कि यह परिषद और ओएचसीएचआर पाकिस्तान से इमरान खान के खिलाफ हो रहे कथित उत्पीड़न को तुरंत रोकने के लिए कहे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान सरकार को संयुक्त राष्ट्र के कार्य समूह की राय का पालन करना चाहिए और उनके पिता को रिहा करना चाहिए।
मंत्रियों ने क्या आरोप लगाए?
मंत्रियों ने कहा, कासिम और उनके साथियों का मकसद पाकिस्तान का जीएसपी प्लस दर्जा खत्म करवाना है। उन्होंने आरोप लगाया, यह पाकिस्तान विरोध समूह यूरोपीय संघ में इस्राइली नीति और प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक इकाई बीएमएम के नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, जीएसपी प्लस दर्जा मिलने के बाद पाकिस्तान के निर्यात में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे कपड़ा क्षेत्र को बड़ा फायदा हुआ और हजारों नौकरियां बनीं।उन्होंने यह भी कहा, पीटीआई अब अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों की रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रही है।
मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्रियों ने कहा, पीटीआई के शासनकाल में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज को उनके पिता नवाज शरीफ के सामने गिरफ्तार किया गया था।
इमरान खान की पार्टी ने आरोपों को खारिज किया
हालांकि, पीटीआई ने सरकार के इन आरोपों को खारिज किया। पार्टी ने कहा कि वह पाकिस्तान के जीएसपी प्लस दर्जे को नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं कर रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन