{"_id":"5d3db7ee8ebc3e6c990bca2b","slug":"pak-foreign-minister-shah-mehmood-qureshi-said-trump-offered-way-more-on-kashmir-than-expectations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री का दावा, कश्मीर पर ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं ज्यादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक विदेश मंत्री का दावा, कश्मीर पर ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं ज्यादा
Sun, 28 Jul 2019 08:27 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : फाइल फोटो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मुलाकात के दौरान कश्मीर पर चर्चा को पाकिस्तान अपनी जीत की तरह पेश कर रहा है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इमरान की अमेरिका की पहली यात्रा के दौरान कश्मीर पर मध्यस्थता की राष्ट्रपति ट्रंप की पेशकश पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल से बातचीत में कुरैशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री इमरान ने अमेरिका को इस बात पर सहमत किया कि कश्मीर मुख्य मुद्दा है जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश किया जाना पाकिस्तान की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यह बताया गया है कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है और वह भारत समेत क्षेत्र में शांति चाहता है।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इमरान के साथ बैठक में दावा किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। इस पर बवाल मचने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने कभी भी ट्रंप से कश्मीर मसले पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश नहीं की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत का लगातार यह रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर केवल द्विपक्षीय चर्चा ही होगी।
विज्ञापन