Pakistan: पाकिस्तान की बेबसी का रोना, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूच लड़ाकों के खिलाफ सेना को बताया अक्षम
Pakistan Balochistan News: पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के खिलाफ कितनी बेबस है। इसका कबूलनामा खुद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। संसद के अंदर उन्होंने अपने बयान में कहा कि बलूच लड़ाकों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना अक्षम यानी अयोग्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा कबूलनामा
वहीं पाकिस्तान का दावा है कि आर्मी एक्शन में कम से कम 177 बलूच विद्रोहियों को मारा गया है। हालांकि बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता हकीम बलूच ने इस्लामाबाद के दावे को खारिज किया है। इस बीच अब पाकिस्तान की बेबसी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। जिसको खुद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कबूल किया है।
बलूच लड़कों के सामने पाक सेना अक्षम: ख्वाजा
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना बलोच लिब्रेशन आर्मी के सामने कमजोर और असहाय नजर आ रही है। सेना ने बलूच लड़ाकों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जिसपर बड़ा कुबूलनामा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अपनी बेबसी का रोना रोया और स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लड़ाकों का सामना करने में अक्षम है।
BREAKING:
Pakistani Defence Minister Khawaja Asif, speaking inside the National Assembly, admits that the government and army have failed to counter Baloch rebels in Balochistan.
He says the rebels are equipped with rifles, night vision devices, and other gear that even… pic.twitter.com/t3ZShkFoPJ — برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) February 3, 2026
अपने बयान में क्या बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ?
ख्वाजा ने इस बात को स्वीकार किया कि बीएलए की ताकत बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के 40 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर फैला हुआ है। इसे नियंत्रित करना किसी घनी आबादी वाले शहर को नियंत्रित करने से कहीं ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसके लिए बड़ी तादाद में सैनिकों की तैनाती की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने कबूल किया कि हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा और गश्त करने में वे शारीरिक रूप से असमर्थ हैं।
ये भी पढ़ें: PAK-BLA Conflict: बलूचिस्तान में हिंसा तेज; महिला फिदायीन हमले में पाकिस्तानी सेना-पुलिस के 200+ जवान हताहत
पाक सेना से ज्यादा ताकतवार बलूच लड़ाके
इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि बलूच लड़ाके सेना से ज्यादा ताकतवर है। ख्वाजा ने कहा कि उनके पास ऐसे राइफल्स, नाइट विजन डिवाइसेज, हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स और फुल कॉम्बैट गियर है, जो पाकिस्तान की सेना के पास नहीं है। उन्होंने इसके साथ उनकी कीमत भी बताई। अपने बयान में कहा कि हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स की कीमत 4-5 हजार डॉलर कीमत है, जबकि फुल कॉम्बैट गियर 20 हजार डॉलर का है। उन्होंने कहा कि विद्रोहियों के पास उन्नत अमेरिकी हथियार हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.