{"_id":"5ef8cd2483fdcb419d4aa860","slug":"pak-army-claims-to-shoot-down-indian-spying-quadcopter-along-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना का दावा, एलओसी पर उसने मार गिराए भारतीय जासूसी ड्रोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी सेना का दावा, एलओसी पर उसने मार गिराए भारतीय जासूसी ड्रोन
Sun, 28 Jun 2020 10:32 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना
- फोटो : social media
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने एलओसी पर भारत के जासूसी ड्रोन को मार गिराया है। सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह घटना नियंत्रण रेखा के हॉट स्प्रिंग सेक्टर में हुई। बयान में पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि इस साल उसके जवानों ने 9वां भारतीय जासूसी ड्रोन को मार गिराया। हालांकि भारत ने पाकिस्तानी सेना के पिछले ऐसे सभी दावे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा है। भारतीय वायुसेना ने पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी। पाकिस्तान में इस हमले के साथ ही सेना ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का बदला लिया था। पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले करने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल रहा था।
विज्ञापन
भारत सरकार ने जब से जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किया है, तब से दोनों देशों के बीच और कड़वाहट पनपी है। दोनों देशों के बीच हर दिन अविश्वास की खाई चौड़ी होती जा रही है।
विज्ञापन