{"_id":"5d6afe3b8ebc3e01416b183e","slug":"pak-airlines-laid-off-nearly-1-000-thousand-employees-calling-them-unnecessary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक एयरलाइंस ने की लगभग 1,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, उन्हें 'अनावश्यक' बताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक एयरलाइंस ने की लगभग 1,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, उन्हें 'अनावश्यक' बताया
Sun, 01 Sep 2019 04:39 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
Pak airlines
- फोटो : pak airlines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने लगभग 1,000 ‘अधिशेष कर्मचारियों’ को नौकरी से निकाल दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार पीआईए के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी एयर मार्शल अरशद मलिक ने शुक्रवार को वित्त मंत्री के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख संग बैठक के दौरान इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
मलिक ने शेख को अपनी परिचालन लागत को कम करने और बेहतर प्रबंधन और उपलब्ध वित्तीय और मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से राजस्व को बढ़ाने और पीआईए द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
शेख ने कहा कि सरकार चाहती थी कि राष्ट्रीय ध्वज वाहक अपनी संपत्तियों का उपयोग प्रभावी ढंग से करें, राजस्व धाराओं में सुधार लाए और कुशलता व वित्तीय अनुशासन को सुनिश्चित करें। मलिक ने कहा कि पीआईए प्रबंधन ने लागत को कम करने के लिए करीबन 1,000 ‘अनावश्यक कर्मचारियों’ की छंटनी की गई है।
विज्ञापन
पीएम इमरान ने मंगलवार को यहां विमानन विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में पीआईए की व्यवसायिक योजना, आवश्यकताओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।