फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Padma Bhushan recipient Professor Anisuzzaman passes away in Bangladesh

पद्म भूषण से सम्मानित बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रो अनिसुज्जमां का निधन

Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Padma Bhushan recipient Professor Anisuzzaman passes away in Bangladesh

पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उनके बेटे आनंदजमां के हवाले से डेली स्टार ने लिखा, 'मेरे पिता का शाम 4 बज कर 55 मिनट पर निधन हो गया।' वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और बेटा है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, ढाका विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिसुज्जमां को गंभीर रूप से बीमार होने पर 27 अप्रैल को यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें नौ मई को ढाका के संयुक्त सेना अस्पताल (सीएमएच) में स्थानांतरित किया गया था। सीएमएच के महानिदेशक फशीउर रहमान ने अनिसुज्जमां के निधन की पुष्टि की लेकिन अधिक ब्यौरा नहीं दिया। वह गुर्दे एवं फेफड़ों की जटिलताओं और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे। अनिसुज्जमां ने अपनी शानदार लेखनी से बांग्ला भाषा और साहित्य में अपार योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अनिसुज्जमां के निधन पर शोक प्रकट किया। बांग्ला साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed