फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 7000 Indians, Americans celebrate Holi in New York

Holi: होली के रंग में रंगा अमेरिका; न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने मनाया त्योहार, भारतीय पकवानों का लिया आनंद

Wed, 27 Mar 2024 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 09:35 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत की सांस्कृतिक और पाक विविधता पर प्रकाश डालते हुए एक जिला एक उत्पाद पहल का प्रदर्शन करके जश्न को खास बनाया।

विज्ञापन
Over 7000 Indians, Americans celebrate Holi in New York
न्यूयॉर्क की साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट पर होली का जश्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली का रंग देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। हर कोई त्योहार के जश्न में डूबा दिखता है। ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क की साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट पर देखने को मिला। यहां सात हजार से अधिक भारतीय और अमेरिकी लोगों ने साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाया। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत की सांस्कृतिक और पाक विविधता पर प्रकाश डालते हुए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल का प्रदर्शन करके जश्न को खास बनाया। साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट में उत्साह का माहौल था। यहां लोग एक दूसरे से गले मिले दिखे। वहीं रंगों से एक-दूसरे को सराबोर किया और बॉलीवुड संगीत और ढोल की धुन पर जमकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन




भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय व्यंजनों की भी व्यवस्था कराई थी। सबसे ज्यादा यहा जो पसंद किया जा रहा था वो थी भारतीय मानसून मालाबार कॉफी। हर कोई इस कॉफी का आनंद ले रहा था। इसके अलावा, लोगों ने बाजरा कुकीज और चॉकलेट का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइडन ने दी बधाई
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यहां 7000 से अधिक भारतीयों और अमेरिकियों ने न्यूयॉर्क में साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट पर होली मनाई। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी सोमवार को होली की शुभकामनाएं दीं। 

बाइडन ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई संदेश में कहा, दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और जीवंत रंगों के साथ वसंत के आगमन और होली का जश्न मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।


एंटनी ब्लिंकन ने भी होली की बधाई दी
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका और दुनिया भर में होली का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार इस मौसम में आपके लिए खुशियां और स्नेह लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed