हादी हत्याकांड: बांग्लादेश के दावे की पोल खुली, दुबई में है कथित आरोपी फैसल; भारत में होने का किया था दावा
sman Hadi's Murder case: उस्मान हादी की हत्या को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दावों की पोल खुल गई है। बांग्लादेश जिन हत्यारोपियों के भारत भागने की बात कह रहा था, उनमें से एक फैसल नामक का शख्स सामने आया है और उसने खुद को दुबई में बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार एक बार फिर से बेनकाब हो गई है। उस्मान हादी की हत्या में शामिल आरोपियों के भारत में होने का दावा करने वाली यूनुस सरकार का झूठ दुनिया के सामने आ गया है। बांग्लादेश ने हादी की हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद के भारत में होने की बात कही है। अब आरोपी फैसल करीम मसूद ने वीडियो जारी कर बताया है कि वह दुबई में है।
हादी की हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह इस वक्त दुबई में है। साथ ही उसने हादी की हत्या में किसी भी भूमिका से इन्कार किया है। अज्ञात हमलावरों ने 12 दिसंबर को हादी को गोली मार दी थी, जिसके छह दिन बाद उसकी इलाज के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी।
बांग्लादेश पुलिस ने दावा किया कि था हादी की हत्या के बाद आरोपी भारत फरार हो गए और वे मेघालय में छिपे हुए हैं। हालांकि, भारत सरकार और मेघालय पुलिस बांग्लादेश के दावों को पहले ही खारिज कर चुके हैं। अब हादी की हत्या के मुख्य आरोपी फैसल ने वीडियो संदेश में खुद के दुबई में होने का दावा किया है। हालांकि, अब तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो में फैसल ने दावा किया कि हादी पर हुए हमले में चरमपंथी राजनीतिक गुट का हाथ है। हालांकि, उसने माना कि वह गोलीबारी से पहले हादी के दफ्तर गया था, लेकिन इंकलाब मंच के प्रवक्ता (हादी) के साथ उसका रिश्ता पूरी तरह से बिजनेस से जुड़ा था। फैसल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को इस केस में झूठा फंसाया जा रहा है। बेगुनाह होने के बावजूद परिवार के सदस्यों को परेशान और टॉर्चर किया जा रहा है।
#BreakingNews: Osman Hadi's killer in Dubai!
Hours after the location of Osman Hadi's killer exposed, now Faisal Karim Masud, one of the key accused, in a video message said. he is currently in Dubai and has no involvement in the killing. pic.twitter.com/fQJ6kI019d— Omkara (@OmkaraRoots) December 31, 2025
हादी हत्याकांड में भूमिका से इनकार
फैसल ने कहा, मैंने हादी की हत्या नहीं की। इस झूठे आरोप की वजह से मुझे देश छोड़कर दुबई आना पड़ा। मैं बहुत मुश्किल से दुबई पहुंचा हूं। जबकि मेरे पास पांच साल का वैध मल्टीपल-एंट्री दुबई वीजा था। हादी हत्याकांड में मेरा कोई हाथ नहीं है। मेरे परिवार के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार गलत और नामंजूर है।
ये भी पढ़ें: PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में PRAGATI की 50वीं बैठक, विकसित भारत बनाने का दिया मंत्र