फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oregon leaders say Trump is deploying 200 National Guard troops within state

US: अब ओरेगन में नेशनल गार्ड की तैनाती कर रहा ट्रंप प्रशासन, राज्य के नेताओं के विरोध के बावजूद उठाया कदम

Mon, 29 Sep 2025 08:00 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

US: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ओरेगन राज्य में 200 नेशनल गार्ड की तैनाती के आदेश दिए हैं। यह तैनाती आव्रजन अधिकारियों और सरकारी भवनों की सुरक्षा पर की जा रही है, जिसे राज्य की गवर्नर और अटॉर्नी जनरल ने अवैध बताते हुए कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Oregon leaders say Trump is deploying 200 National Guard troops within state
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ओरेगन राज्य में नेशनल गार्ड के 200 सदस्यों की तैनाती कर रहा है। उन्हें आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारियों और सरकारी भवनों की सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। रविवार को राज्य के नेताओं को रक्षा मंत्रालय की ओर से सूचना ज्ञापन मिले, जिनमें यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

 
राज्य के नेताओं की आपत्ति के बावजूद ओरेगन नेशनल गार्ड की तैनाती की जा रही है। पिछले साल लॉस एंजिल्स में भी इसी तरह की तैनाती की गई थी, जब वहां निर्वासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। हालांकि, यह तैनाती उससे काफी छोटी है। व्हाइट हाउस की ओर से इसको लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन किसी ने भी इन ज्ञापन की सत्यता की पुष्टि या खंडन नहीं किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मिशिगन के चर्च में गोलीबारी, चार की मौत, आठ लोग घायल; हमलावर ढेर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह पोर्टलैंड (ओरेगन का सबसे बड़ा शहर) में सैनिक भेजेंगे। राज्य की गवर्नर टीना कोटेक ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात कर इस तैनाती का विरोध किया। टीना डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा, ओरेगन हमारा घर है, कोई सैन्य निशाना नहीं।  


राज्य के अटॉर्नी जनरल डैन रेफील्ड ने कहा कि वह संघीय कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे, जिसमें वह ट्रंप पर अपनी सीमाओं से बाहर जाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाएंगे। उन्होंने कहा, जो हम देख रहे हैं, वह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए नहीं है। यह राष्ट्रपति की ओर से राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश है, जो कानून-व्यवस्था के नाम पर मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया, यह दस्तावेज राष्ट्रपति के निर्देश को लागू करता है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी पीएम शरीफ और सेना प्रमुख ने ट्रंप को भेंट किए थे दुर्लभ खनिज, मुलाकात की नई तस्वीर आई सामने

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से पोर्टलैंड का नाम नहीं लिया गया। लेकिन ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम के अनुरोध पर रक्षा मंत्रालय को यह निर्देश दिया है कि पोर्टलैंड और आव्रजन एवं सीमा शुल्क (आईसीई) केंद्रों की सुरक्षा के लिए सैनिक भेजे जाएं, जो घरेलू आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं जरूरत पड़ने पर पूरी शक्ति के इस्तेमाल की अनुमति भी दे सकता हूं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed