{"_id":"60b42aa18ebc3e64ba597e55","slug":"opposition-alliance-do-not-support-the-unconstitutional-activities-of-kp-oli-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी गठबंधन: केपी ओली सरकार की असांविधानिक गतिविधियों का न करें समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विपक्षी गठबंधन: केपी ओली सरकार की असांविधानिक गतिविधियों का न करें समर्थन
Mon, 31 May 2021 05:45 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी,
एजेंसी,
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 31 May 2021 05:45 AM IST
सार
- नेपाल कोर्ट की संविधान पीठ ने संसद के निचले सदन को भंग करने के लिये दायर 30 रिट याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख रविवार 30 मई तय की थी।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने रविवार को देश की सभी संस्थाओं से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार की असांविधानिक और लोकतांत्रिक गतिविधियों का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि संसद के निचले सदन को भंग करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गईं याचिकाओं पर फैसला उसके पक्ष में आएगा।
विज्ञापन
नेपाल कोर्ट की संविधान पीठ ने संसद के निचले सदन को भंग करने के लिये दायर 30 रिट याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख रविवार 30 मई तय की थी। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 22 मई को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को पांच महीने में दूसरी बार भंग कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री ओली की सलाह पर 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। विपक्षी दलों के संयुक्त बयान के अनुसार, हमने 149 सांसदों के समर्थन से प्रधानमंत्री पद का दावा पेश किया था। सरकार इस तरह सदन को भंग करने का फैसला नहीं ले सकती।
विज्ञापन