फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opening of the Royal Entrance of God to the Temple of America

America Temple: अमेरिका के मंदिर में भगवान के शाही प्रवेश द्वार का उद्घाटन, सैकड़ों भक्त रहे मौजूद

Sat, 29 Oct 2022 03:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 03:40 AM IST
सार

मंदिर के लिए टावर का निर्माण 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के वक्त शुरू हुआ था। इस दौरान मंदिर के न्यासी बोर्ड के महासचिव लक्ष्मीनारायण श्रीनिवासन और मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राज थोटकुरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Opening of the Royal Entrance of God to the Temple of America
America Temple - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हिंदू समुदाय के लिए इस साल दिवाली का त्योहार खास रहा। कैरी में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के एक नए 87 फीट के टावर का उद्घाटन किया गया। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर राय कूपर ने सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में 24 अक्तूबर को इसका उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इसे भगवान के लिए ''शाही प्रवेश द्वार'' के रूप में वर्णित किया गया, जो क्षेत्र के बढ़ रहे हिंदू समुदाय के लिए मील का पत्थर है। इस गेटवे टावर को ''एकता और समृद्धि का टावर'' नाम दिया गया है। कूपर ने मंदिर का उद्घाटन करने के लिए उन्हें आमंत्रित करने पर समुदाय के नेताओं का धन्यवाद दिया। गवर्नर कूपर ने कहा कि मुसीबत के समय में यह कितना अद्भुत दिन है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंदिर के लिए टावर का निर्माण 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के वक्त शुरू हुआ था। इस दौरान मंदिर के न्यासी बोर्ड के महासचिव लक्ष्मीनारायण श्रीनिवासन और मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राज थोटकुरा भी मौजूद रहे। मंदिर का निर्माण 2009 में हुआ था जिसके 13 वर्ष बाद यह टावर बनकर खड़ा हुआ है जो सबसे ऊंचे टावरों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मंदिर
मंदिर के महासचिव लक्ष्मीनारायणन श्रीनिवासन ने बताया कि 5,000 से अधिक दानदाताओं ने लगभग 25 लाख डॉलर इस धर्मस्थल के लिए दान दिए। मंदिर के बगल में एक असेंबली हॉल समेत कई अतिरिक्त योजनाएं हैं। उन्होंने कहा, मंदिर के चारों ओर फव्वारा बनाने और एक ''मैनीक्योर्ड लैंडस्केप'' बनाने की योजना है। मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बाद बनाया गया है और इसे उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed