फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Open AI CEO Sam Altman appeared before a Senate panel hearing which deliberated on artificial intelligence

US: 'खतरा बन सकता है एआई, इससे बचने के लिए सरकार...', संसदीय पैनल के सामने पेशी में Open AI के CEO की चेतावनी

Wed, 17 May 2023 08:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 17 May 2023 08:48 AM IST
सार

उपसमिति के अध्यक्ष रिचर्ड ब्लुमेंथल ने सुनवाई की शुरुआत में एक ऑडियो क्लिप को सबके सामने रखा। इस ऑडियो में एक आवाज थी, जो विधायक की तरह लग रही थी। जबकि वास्तव में, इसे एआई की मदद से बनाया गया था। 

विज्ञापन
Open AI CEO Sam Altman appeared before a Senate panel hearing which deliberated on artificial intelligence
ओपन एआई के सीईओ सैम अल्टमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैट जीपीटी को पिछले साल ओपन एआई ने लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक ये चैटबॉट बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। चैट जीपीटी से लोग डरे हुए हैं और उनके मन में सवाल उठ रहे हैं कि चैट जीपीटी की वजह से लोगों की नौकरी जा सकती है। कुछ समय पहले ओपन एआई ने एक रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें कंपनी ने बताया था कि चैट जीपीटी की वजह से किन लोगों की नौकरी खतरे में है और कौन इससे सुरक्षित हैं। इस बीच ओपन एआई के सीईओ सैम अल्टमैन सोमवार को एक संसदीय पैनल में पेश हुए। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता से समाज को होने वाले खतरों और चेतावनियों पर विचार-विमर्श किया गया। 

विज्ञापन

उपसमिति के अध्यक्ष रिचर्ड ब्लुमेंथल ने सुनवाई की शुरुआत में एक ऑडियो क्लिप को सबके सामने रखा। इस ऑडियो में एक आवाज थी, जो विधायक की तरह लग रही थी। जबकि वास्तव में, इसे एआई की मदद से बनाया गया था। 

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान, सैम अल्टमैन ने मंगलवार को अमेरिकी सांसदों से कहा कि उनके चैटबॉट ने दुनिया को चौंका दिया, जिसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विनियमित करना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि एआई से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए सरकार का हस्तक्षेप करना महत्वपूर्ण होगा। अल्टमैन ने कांग्रेस से बड़ी तकनीक पर नए नियम लागू करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुनवाई के दौरान अल्टमैन ने कहीं यह मुख्य पांच बातें-

  1. एआई के वैश्विक चेहरे अल्टमैन ने चेतावनी दी है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में हमारे जीवन के लगभग हर पहलू को बेहतर बनाने की क्षमता है, लेकिन यह गंभीर जोखिम भी पैदा करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय के साथ एआई एक दिन मानव जीवन की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करेगी, जैसे जलवायु परिवर्तन और कैंसर का इलाज। हालांकि, दूसरी ओर यह बड़े स्तर पर लोगों की नौकरी जाने की वजह बनेगी।

  2. सैम ने सरकारों द्वारा नियामक हस्तक्षेप पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई के खतरे को कम करने के लिए सरकार का हस्तक्षेप करना जरूरी है।

  3. उन्होंने सुझाव दिया कि एआई मॉडल जारी करने से पहले अमेरिकी सरकार लाइसेंसिंग और परीक्षण आवश्यकताओं के संयोजन पर विचार कर सकती है। 

  4. एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्टमैन ने प्रौद्योगिकी पर नियम स्थापित करने और एआई को काबू करने के लिए एक अमेरिकी एजेंसी का निर्माण करने और वैश्विक समन्वय की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि एआई के खतरे को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कुछ करने की जरूरत है, लेकिन अमेरिका को नेतृत्व करना चाहिए। 

  5. अल्टमैन ने सुनवाई के दौरान श्रम बाजार में आने वाली कठिनाइयों पर बात की। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा डर लोगों की नौकरी जाने का है। उन्होंने सरकार से कहा कि AI कार्यों में अच्छा होगा न कि नौकरियों में। उन्होंने यह भी कहा कि एआई में बेहतर गुणवत्ता वाली नौकरियां सृजित करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed