फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   OPEC PLUS countries will increase oil production amid energy crisis

OPEC: तेल आपूर्ति संकट के बीच बड़ा कदम, हर दिन 1.88 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे ओपेक प्लस देश

Mon, 08 Jun 2026 06:33 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2026 06:33 AM IST
सार

वैश्विक तेल संकट के बीच ओपेक प्लस देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। तेल उत्पादक ओपेक देशों ने जुलाई में भी हर रोज 1.88 बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
OPEC PLUS countries will increase oil production amid energy crisis
ओपेक+ ने तेल उत्पादन बढ़ाया - फोटो : ANI

विस्तार

आपूर्ति संकट और ऊंची कीमतों के बीच पेट्रोलियम उत्पादकों के संगठन ओपेक प्लस के सात देशों ने जुलाई में लगातार दूसरे महीने कच्चे तेल का उत्पादन 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले इन देशों ने मई में जून के लिए भी 1.88 लाख बीपीडी उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


ओमान में हुई ओपेक प्लस देशों की बैठक में हुआ फैसला
तेल उत्पादन बढ़ाने का यह फैसला रविवार को सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान के बीच हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। यह कदम आपूर्ति में मर्जी से की गई कटौती को धीरे-धीरे कम करने की ओपेक समूह की कोशिशों का हिस्सा है। फैसले की जानकारी देते हुए ओपेक ने कहा, सात देशों ने अप्रैल, 2023 में घोषित स्वेच्छा से किए गए बदलावों के तहत 1.88 लाख बीपीडी के उत्पादन एडजस्टमेंट को लागू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इन बदलावों को बाजार की बदलती स्थितियों के आधार पर धीरे-धीरे आंशिक या पूरी तरह से वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन

 
देश उत्पादन (बैरल प्रतिदिन)
सऊदी अरब 62,000
रूस 62,000
इराक 26,000
कुवैत 16,000
कजाखस्तान 10,000
अल्जीरिया 6,000
ओमान 5,000

नोट: उत्पादन की इकाई बैरल प्रतिदिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed