{"_id":"5e9072f78ebc3e76ad6490b7","slug":"one-thousand-boko-haram-extremists-have-been-killed-in-military-action-by-chad-s-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाड की सेना को बड़ी कामयाबी, मारे गए बोको हराम के एक हजार लड़ाके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चाड की सेना को बड़ी कामयाबी, मारे गए बोको हराम के एक हजार लड़ाके
Fri, 10 Apr 2020 08:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
अफ्रीकी देश चाड की सेना ने लेक चाड के द्वीपों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। चाड के सैनिकों की तरफ से किए गए इस ऑपरेशन में बोको हराम के एक हजार लड़ाकों को मार गिराया गया है। इस मामले पर सेना के प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमांडोआ ने बताया कि यह सैनिक ऑपरेशन कुल आठ दिनों तक चला, जहां इस लड़ाई में 52 सैनिकों की मौत हो गई वहीं, 196 अन्य सैनिक घायल हो गए।
इस अभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र में अपना अड्डा जमा चुके चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है। यह सैनिक कार्रवाई उस हमले का जवाब है जो पिछले महीने चरमपंथियों की तरफ से किया गया था। बता दें कि बोको हराम के चरमपंथियों ने पिछले महीने घातक हमला कर चाड के 92 सैनिकों को मार डाला था।
यहां जानना जरूरी है कि बोको हराम संगठन के चरमपंथियों का यह संघर्ष पिछले एक दशक से चलते आ रहा है। इस खूनी संग्राम में चरमपंथियों ने दसियों हजारों लोगों की जान ली है। इस दौरान इन हमलावरों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है।