{"_id":"5f1cfb3f2a0879369c366ec3","slug":"one-soldier-killed-and-three-injured-in-terror-attack-in-balochistan-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, एक सैनिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, एक सैनिक की मौत, तीन घायल
Sun, 26 Jul 2020 09:10 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। घटना में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सेना की जन संपर्क शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस, आईएसपीआर) ने बताया कि तुरबात से करीब 35 किलोमीटर दूर केच जिले के पिदारक में सामान्य गश्त के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।
विज्ञापन
आईएसपीआर ने कहा कि 'मुठभेड़ के दौरान लांस नायक जावेद करीम मारे गए जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।’ गौरतलब है कि हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं। इससे पहले 14 जुलाई को बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला करने पर तीन सैनिक मारे गए थे और आठ अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन