{"_id":"6000ce7b8ebc3e30971080a6","slug":"one-person-died-of-coronavirus-after-eight-months-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में आठ महीने के बाद कोरोना वायरस से हुई एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में आठ महीने के बाद कोरोना वायरस से हुई एक व्यक्ति की मौत
Fri, 15 Jan 2021 04:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
corona death in china
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 9.29 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतकों की संख्या भी 19.89 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर यहां डर पैदा कर दिया है। यहां आठ माह बाद वायरस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चीन के हेबो प्रांत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए दो करोड़ की आबादी वाले इस प्रांत में सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि यहां 138 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। हेबो के अलावा पड़ोसी प्रांत जिंगताई और उत्तर-पूर्वी हेइलोंगजियांग में भी सख्त कानून लागू कर दिया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह अपना प्रांत छोड़कर किसी और प्रांत में न जाएं। बता दें कि चीन में अब तक 4,635 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन