{"_id":"5fbaf94acab59209604a371e","slug":"one-killed-four-people-injured-in-firing-in-phoenix-city-of-arizona-state-of-american","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फीनिक्स शहर में हुई गोलीबारी में एक की मौत, चार लोग घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फीनिक्स शहर में हुई गोलीबारी में एक की मौत, चार लोग घायल
Mon, 23 Nov 2020 05:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के एरिजोना राज्य की राजधानी फीनिक्स शहर में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीनिक्स पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट एन जस्टस ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे 35वीं एवेन्यू और अर्ल ड्राइव के पास एक खाली इमारत में बुलाया गया। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो गोली से घायल एक लड़की मिली।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी उम्र 17 से 20 साल के बीच है। गोली लगने से घायल हुए अन्य चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी खाली इमारत के अंदर एक पार्टी के दौरान हुई और उन लोगों को वहां रहने की अनुमति नहीं थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन