फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One American and two Russians blast off to International Space Station

Spacecraft: एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना, कजाकिस्तान से भरी उड़ान

Fri, 15 Sep 2023 10:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 10:06 PM IST
सार

Space: एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष चालक दल के सदस्य शुक्रवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से एक रूसी अंतरिक्ष यान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर रवाना हुए।

विज्ञापन
One American and two Russians blast off to International Space Station
अंतरिक्ष यात्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष चालक दल के सदस्य शुक्रवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से एक रूसी अंतरिक्ष यान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर रवाना हुए।

विज्ञापन

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के अंतरिक्ष यात्री लोरल ओ'हारा और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट्स ओलेग कोनोनेंको और निकोलाई चुब ने रोस्कोस्मोस सोयुज एमएस-24 अंतरिक्ष यान से स्थानीय समयानुसार रात 8.44 बजे उड़ान भरी। ओ'हारा आईएसएस पर छह महीने बिताएंगे जबकि कोनोनेंको और चुब वहां एक साल बिताएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओ'हारा और चुब ने पहले कभी अंतरिक्ष के लिए उड़ान नहीं भरी है। हालांकि, वे अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और मिशन कमांडर कोनोनेंको के साथ अंतरिक्ष यान में हैं। कोनोनेंको चार बार पहले अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं।
 

विज्ञापन

तीनों को तीन घंटे की उड़ान के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे। जब वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेंगे तो उनका मॉड्यूल डॉक होगा और जब हैच खुलेंगे तो वे अमेरिका, रूस, डेनमार्क और जापान के सात अंतरिक्ष यात्रियों से मिलेंगे। बाद में सितंबर में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन चालक दल के तीन लोग प्रस्थान करेंगे, जिनमें नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो भी शामिल हैं। 

नासा के मुताबिक, जब मिशन कमांडर कोनोनेंको एक साल के समय में अंतरिक्ष में अपना दौरा समाप्त करेंगे, तो वह अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय बिताने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed