फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On the day of voting on the no-confidence motion, the ruling PTI announced a rally of one million people in Islamabad, while the opposition says that it will gather two million of its supporters in the capital that day

पाकिस्तान बनेगा ‘युद्ध का मैदान’: इस्लामाबाद में दिखेगा ‘कैपिटल हिल’ जैसा नजारा, दोनों ओर से भीड़ जुटाने की होड़

Thu, 17 Mar 2022 05:05 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

भीड़ जुटाने की पहल प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के समय ‘इंसानों का समंदर’ नेशनल असेंबली को घेर लेगा। इमरान खान के यह एलान करने के बाद उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी के नेता भी लगातार ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं...

विज्ञापन
On the day of voting on the no-confidence motion, the ruling PTI announced a rally of one million people in Islamabad, while the opposition says that it will gather two million of its supporters in the capital that day
इमरान खान सरकार के खिलाफ पाकिस्तान में लॉन्ग मार्च - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जैसा उन्मादी माहौल बन रहा है, उससे देश में अवांछित घटनाएं होने का अंदेशा गहरा गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दिन सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस्लामाबाद में दस लाख लोगों की रैली का एलान किया है। इसके जवाब में विपक्ष अपनी रैली आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है। विपक्ष का कहना है कि उस रोज वह अपने 20 लाख समर्थकों को राजधानी में इकट्ठा करेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया में ये आशंका जताई जा रही है कि 27 मार्च को इस्लामाबाद ‘युद्ध के मैदान’ में तब्दील हो सकता है। इस दौरान यह भी संभव है कि किसी एक या दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ नेशनल असेंबली पर धावा बोल दे। छह जनवरी 2021 को वाशिंगटन में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो से ढाई हजार समर्थक उस समय कैपिटल हिल (संसद भवन) में घुस गए थे, जब वहां राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत पर मुहर लगाने की प्रक्रिया चल रही थी।  

विज्ञापन

2014 में हो चुका ऐसा

पर्यवेक्षकों के मुताबिक ये पहला मौका नहीं है, जब इस्लामाबाद में इस तरह की भीड़ जुटाई जा रही है। 2014 में पीटीआई और पाकिस्तान अवामी तहरीक ने संसद भवन के पास धरना आयोजित किया था। उस दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इन दलों के समर्थकों ने संसद भवन और पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी के दफ्तर पर धावा बोल दिया था। उस मामले में जिन लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था, वे अभी पाकिस्तान में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और अन्य बड़े पदों पर आसीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता अहसान इकबाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान कैपिटल हिल जैसी घटना को यहां दोहराने की तैयारी कर रहे हैं। इकबाल ने कहा- ‘ट्रंप अपने मकसद में नाकाम रहे, इमरान खान भी फेल होंगे।’ इकबाल की आशंका समर्थन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सीनेटर शेरी रहमान ने भी किया है। उन्होंने कहा है कि इमरान खान इसलिए भीड़ जुटा रहे हैं, ताकि उनके खिलाफ मतदान करने वाले सांसदों को डराया जा सके। उन्होंने कहा- अगर सरकार को भरोसा है कि नेशनल असेंबली में उसके पास बहुमत है, तो वह भीड़ जुटा कर हिंसा करने का रास्ता क्यों अपना रही है?

इमरान बोले, ‘इंसानों का समंदर’ घेरेगा संसद

भीड़ जुटाने की पहल प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के समय ‘इंसानों का समंदर’ नेशनल असेंबली को घेर लेगा। इमरान खान के यह एलान करने के बाद उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी के नेता भी लगातार ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। एक कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा है कि जिन सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया, उन्हें भीड़ की हिंसा का सामना करना पड़ सकता है।



पीटीआई की इस घोषणा के जवाब में पीएमएल-नवाज ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दिन 20 लाख लोगों को इस्लामाबाद लाने का एलान किया। पीटीआई ने अपनी रैली संसद भवन के पास डी-चौक पर करने की घोषणा की है। जबकि पीएमएल-नवाज ने अपनी रैली कॉन्स्टीट्यूशन एवेन्यू पर करने का एलान किया है, जहां सरकारी दफ्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed