फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On Sex Abuse Claims Against Father Ex-Harrods Owner's Son says No-one is above the law

Harrods: मोहम्मद अल-फयाद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों बेटे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कोई भी कानून से ऊपर नहीं

Sun, 29 Sep 2024 09:34 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

हैरोड्स के पूर्व मालिक मोहम्मद अल-फयाद के खिलाफ करीब 60 महिलाओं की तरफ से यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद इस पर उनक बेटे उमर फयाद की प्रतिक्रिया आयी है। इसमें उमर फयाद ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

विज्ञापन
On Sex Abuse Claims Against Father Ex-Harrods Owner's Son says No-one is above the law
मोहम्मद अल-फ़याद, हैरोड्स के पूर्व बॉस - फोटो : ANI

विस्तार

हैरोड्स के भूतपूर्व बॉस मोहम्मद अल-फयाद जिन पर कई कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था, इस पर उनके बेटे उमर फयाद ने कहा है कि इन आरोपों ने उनके साथ मेरे मन में उनके प्रति जो अच्छी और प्यारी यादें थी, उस पर सवालिया निशाना लगा दिया।
विज्ञापन


60 महिलाओं ने लगाए हैं गंभीर आरोप
बता दें कि वकीलों का कहना है कि लगभग 60 महिलाओं ये आरोप लगाने के लिए आगे आई हैं कि मोहम्मद अल-फयाद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। एक टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री के बाद महिलाओं ने उन पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


ये मामले इतने लंबे समय तक कैसे छिपा रहा?- फयाद
वहीं उमर फयाद ने एक बयान में कहा कि मैं अपने पिता के खिलाफ हाल ही में लगाए आरोपों से काफी डरा और बहुत चिंतित हूं।  उन्होंने कहा, आरोपों की सीमा और स्पष्ट प्रकृति चौंकाने वाली है और इससे मेरी मेरे पिता से जुड़ी प्यारी यादों पर सवालिया निशान लग गया है। उन्होंने कहा, यह मामला इतने लंबे समय तक कैसे छिपाया जा सका और इतने तरीकों से यह और भी परेशान करने वाले सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में 25 साल हैरोड्स के मालिक थे फयाद
मिस्र अरबपति के खिलाफ आरोपों की झड़ी पिछले हफ्ते एक न्यूज एजेंसी की तरफ से किए गए खुलासे के बाद लगी है, जिसमें महिलाओं ने बताया कि जब वे लंदन में हैरोड्स नामक लक्जरी डिपार्टमेंट स्टोर में काम करती थीं, तो फयाद ने उन्हें निशाना बनाया था। मोहम्मद अल-फयाद 25 साल तक लंदन में हैरोड्स का मालिक था। 

कोई भी कानून से ऊपर नहीं है- उमर फयाद
उनके बेटे ने कहा कि हालांकि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वह एक बेहतरीन पिता थे, लेकिन हमारे रिश्ते का यह पहलू... मुझे परिस्थितियों के वस्तुनिष्ठ आकलन से नहीं रोकता है। उन्होंने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि कथित पीड़ितों को पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही मिलनी चाहिए। मैं सत्य, न्याय, जवाबदेही और निष्पक्षता के सिद्धांतों का समर्थन करना जारी रखूंगा, चाहे यह यात्रा किसी भी दिशा में क्यों न जाए। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

पीड़ित महिलाओं ने बयां किया अपना दर्द
फयाद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि लंदन में उनके अपार्टमेंट और पेरिस में उनकी अन्य ठिकानों पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुए, जिसमें रिट्ज होटल भी शामिल है। महिलाओं ने कहा कि जब उन्होंने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत करने की कोशिश की, तो उन्हें वरिष्ठ सुरक्षा कर्मचारियों की तरफ से धमकाया गया। उनके पदों को बदल दिया गया और झूठे आरोपों के बाद उनके पास हैरोड्स छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।


मोहम्मद अल-फयाद ने 2010 में हैरोड्स को कतर के संप्रभु धन कोष की निवेश शाखा को £1.5 बिलियन ($2.2 बिलियन) में बेच दिया। वह फ़ुलहम फ़ुटबॉल क्लब और पेरिस में रिट्ज होटल के भी मालिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed