फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Omicron not more severe than other variants as of now says Singapore

सिंगापुर: अन्य वैरिएंट की तुलना में अब तक ज्यादा गंभीर नहीं पाया गया कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप, अभी और रिसर्च की जरूरत

Sat, 04 Dec 2021 07:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 04 Dec 2021 07:52 AM IST
सार

सिंगापुर में ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Omicron not more severe than other variants as of now says Singapore
ओमिक्रॉन वेरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं है। इसपर और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।  एक न्यूज चैनल से बातचीत में मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रॉन संस्करण से संक्रमित दो और लोगों ने सिंगापुर से मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की है। इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। सिंगापुर में पहला मामला 27 नवंबर को आया था। जोहान्सबर्ग से एक शख्स सिंगापुर एयरलाइंस पहुंचा था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ओमिक्रॉन संस्करण डेल्टा की तुलना में अधिक ताकतवार हो सकता है, लेकिन इसके लक्षण सामान्य है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रॉन को समझने में अभी कुछ हफ्तों का वक्त लग सकता है। अगर यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक होता है तो आने वाले समय में बूस्टर डोज लगाने पर भी विचाार करना होगा।
विज्ञापन


सरकार ने विदेश यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। विदेश जाने या आने पर यात्रियों को दो दिन पहले तक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी होगी। उसके बाद ही उन्हें यात्रा की अनुमति मिलेगी। बता दें कि सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के 766 नए मामले सामने आए , जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed