फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   OceanGate continues to advertise for next expedition in 2024

Oceangate: पनडुब्बी हादसे के बावजूद भ्रमण अभियानों को जारी रखेगा ओशनगेट, 2024 के लिए बताई योजना

Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 11:22 PM IST
सार

Oceangate: ओशनगेट ने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइटैनिक खंडहरों की यात्रा का विज्ञापन जारी है। इसके मुताबिक कंपनी ने अगले साल 2024 के लिए 12 से 20 जून और 21 से 29 जून तक दो भ्रमण योजना बनाई है।

विज्ञापन
OceanGate continues to advertise for next expedition in 2024
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter

विस्तार

टाइटन पनडुब्बी की दुर्घटना को दस दिन हो चुके हैं। इस घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें ओशनगेट कंपनी के मालिक स्टॉकन रश भी शामिल है। पर्यटन, उद्योग, अनुसंधान और अन्वेषण के लिए क्रू समर्सिबल प्रदान करने वाली इस कंपनी को साल 2009 में स्कॉटन रश और गुइलेर्मो सोहनलेन ने ही शुरू किया था। हालांकि, इस बड़े हादसे के बावजूद कंपनी ने 2024 में इस तरह के और अधिक अभियानों के लिए योजना बनाई है। 

विज्ञापन


ओशनगेट ने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइटैनिक खंडहरों की यात्रा का विज्ञापन जारी है। इसके मुताबिक कंपनी ने अगले साल 2024 के लिए 12 से 20 जून और 21 से 29 जून तक दो भ्रमण योजना बनाई है। विज्ञापन में इसके अलावा 2023 मिशन को 'वर्तमान में चल रहा' बताया गया है। 
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक व्यक्ति का खर्चा 2,50,000 अमेरिकी डॉलर बताई गई है। वेबसाइट के मुताबिक, इस भ्रमण में एक पनडुब्बी, निजी आवास, सभी जरूरी प्रशिक्षण और अभियान के दौरान सभी प्रकार के भोजन शामिल हैं। अधिकतम छह लोगों को अनुमति दी गई है। इसके मुताबिक, इस भ्रमण के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के अनुसार, आवास में बेडरूम के रूप में एक स्टेटरूम और एक साझा बाथरूम शामिल है, जिसमें वाई-फाई की सुविधा भी शामिल है। इन विवरणों के अलावा वेबसाइट ने इसमें अपने अब तक के अभियानों की तस्वीरों लगाया हुआ है। साथ ही अपने अनुभवों को को साझा करने वाले वीडियो भी लगाए हुए हैं। ओशनगेट वेबसाइट कहती है, 'निडर यात्री कनाडा के अटलांटिक तट से आठ दिवसीय अभियान के लिए रवाना होंगे, जो 380 मील की दूरी पर और सतह से 3,800 मीटर नीचे स्थित प्रतिष्ठित मलबे तक गोता लगाएंगे।'


इसमें कहा गया है कि आप न केवल एख रोमांचकारी और अद्वितीय यात्रा का अनुभव करेंगे, बल्कि वैज्ञानिक समुदाय को मलबे और गहरे समुद्र के वातावरण के बारे में अधिक जानने को मिलेगा। प्रत्येक गोताखोर का एक वैज्ञानिक उद्देश्य भी होता है और आप यहां हमारे द्वारा समर्थित शोध के बारे में अधिक जान सकते हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed