फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Obamacare hits record enrollment but uncertain future awaits under Trump news in hindi

US: ओबामाकेयर से रिकॉर्ड संख्या में जुड़े लाभुक, डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद क्या होगा?

Wed, 08 Jan 2025 07:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 08 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

रिपब्लिकन की सांसद लिसा मुर्कोव्स्की ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार को इन प्रीमियम टैक्स क्रेडिट को जारी रखने की आवश्यकता होगी। कई अन्य रिपब्लिकन ने नामांकन में वृद्धि को देखते हुए टैक्स क्रेडिट को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Obamacare hits record enrollment but uncertain future awaits under Trump news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून अफोर्डेबल केयर एक्ट (ओबामाकेयर) के जरिए  24 मिलियन लोगों बीमा कवरेज के लिए 24 मिलियन लोगों ने साइन अप किया। सरकारी बाजार के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल कवरेज में इतने अधिक लोगों का नामांकन कभी नहीं हुआ। यह डेमोक्रेटिक नेताओं के लिए गर्व का समय है तो वहीं रिपब्लिकन नेताओं के लिए यह चिंता का विषय है। राष्टपति जो बाइडन ने कार्यक्रम पर जोर दिया।
विज्ञापन


बाइडन ने बताया पदभार संभालने के बाद किया था वादा
राष्ट्रपति बाइडन ने अपने बयान में कहा, नामांकन में वृद्धि कोई संयोग नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने पदभार संभाला था तो मैंने यहां की जनता से वादा किया था कि मैं स्वास्थ्य देखभाल और दवाओं की लागत कम कर दूंगा। कवरेज के लिए साइन अप करना आसान बना दूंगा, और किफायती देखभाल अधिनियम, मेडिकेयर और मेडिकेड को मजबूत करूंगा।"
विज्ञापन


बाइडन ने ट्रंप पर ओबामाकेयर को बदनाम करने का लगाया आरोप
बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ओबामाकेयर को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ वर्षों से ओबामाकेयर को बदनाम कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे खत्म करने की असफल कोशिश की। यह डेमोक्रेट्स का रिपब्लिकन के साथ एक कठिन लड़ाई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन की सांसद लिसा मुर्कोव्स्की ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार को इन प्रीमियम टैक्स क्रेडिट को जारी रखने की आवश्यकता होगी। कई अन्य रिपब्लिकन ने नामांकन में वृद्धि को देखते हुए टैक्स क्रेडिट को लेकर सवाल उठाए हैं। ट्रंप प्रशासन ने अभी तक इसकी पूरी योजना पेश नहीं की। उन्होंने यह नहीं बताया कि वे इसे बेहतर कैसे बनाएंगे? पिछले महीने एक साक्षात्कार के दौरान बाइडन ने कहा, हमारे पास एक ऐसी योजना की अवधारणा है जो बेहतर होगी। बता दें कि HealthCare.gov पर  नामांकन 15 जनवरी को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed