फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NYC Mayor Adams says Your turban does not mean terrorism amid recent amid recent attacks on Sikhs

US: ‘आपकी पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं’, सिखों से बोले न्यूयॉर्क के मेयर एडम्स

Mon, 30 Oct 2023 11:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:34 AM IST
सार

मेयर एडम्स ने सिखों के खिलाफ घृणा अपराध और हमले की हाल की घटनाओं के बाद रविवार को सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

विज्ञापन
NYC Mayor Adams says Your turban does not mean terrorism amid recent amid recent attacks on Sikhs
मेयर एरिक बोले सिख पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सिख समुदाय के खिलाफ हाल के हमलों और घृणा अपराध को देश पर ‘धब्बा’ बताया। उन्होंने कहा कि सिख पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं होता, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सिख समुदाय की रक्षा करने और लोगों को सिख धर्म के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन

आप आतंकवादी नहीं, बल्कि...
एडम्स साउथ रिचमंड हिल के क्वींस इलाके में बाबा मक्खन शाह लुबाना सिख सेंटर में सिख समुदाय के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आप आतंकवादी नहीं, बल्कि रक्षक हैं। पूरे शहर को यह बताने की जरूरत है। हमारे युवाओं, हमारे वयस्कों को यह जानने की जरूरत है।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘आपकी पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं। इसका मतलब रक्षा, इसका मतलब समुदाय, परिवार, विश्वास, शहर, हमारे लिए इसका मतलब एक साथ आने से है। हम आपके साथ मिलकर इस धारणा को बदल देंगे। हम एक साथ यह कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

एडम्स और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने सिखों के खिलाफ घृणा अपराध और हमले की हाल की घटनाओं के बाद रविवार को यहां सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

इन लोगों पर हो चुके हैं हमले

  • न्यूयॉर्क में 15 अक्तूबर को 19 वर्षीय सिख युवक उस समय हमले का शिकार हुआ था, जब वह रिचमंड हिल में बस से गुरुद्वारे जा रहा था। 
  • इसके कुछ दिन बाद 66 वर्षीय जसमेर सिंह पर उस समय हमला किया गया था, जब उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed